मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019-20 की हुई घोषणा,देखिए शासन से जारी पुरस्कार की पूरी लिस्ट

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून-(उत्तराखण्ड)- उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019- 20 की घोषणा कर दी है। राज्य में सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें व्यक्तिगत श्रेणी, सामूहिक श्रेणी, सदस्य में अधिकारी कर्मचारियों का चयन किया गया है। वर्ष 2019- 20 का मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी में संदीप कुमार प्रभागीय वन अधिकारी उत्तरकाशी इसके अलावा कौस्तुभ चंद्र जोशी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज पत्थर खानी पिथौरागढ़ इसके अलावा मोनिका डिप्टी कलेक्टर राजस्व विभाग कैंप कार्यालय अल्मोड़ा को दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

जबकि सामूहिक श्रेणी में सचिव परिवहन शैलेश बंगोली सहित परिवहन विभाग के अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह उप परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी दिनेश चंद्र सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नरेश संगत को दिया जाएगा। इसके अलावा सामूहिक श्रेणी दो में राधिका झा अध्यक्ष उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण साथ ही आलोक शेखर तिवारी निदेशक उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास जेपी मैखुरी अनुभाग अधिकारी ऊर्जा अनुभाग को दिया जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा सामूहिक श्रेणी 3 में जिलाधिकारी देहरादून आशीष कुमार श्रीवास्तव और नितिका खंडेलवाल मुख्य विकास अधिकारी राजीव धीमान प्रभागीय वन अधिकारी नरेंद्र सिंह मुख्य नगर आयुक्त ऋषिकेश एके चतुर्वेदी अधिशासी अभियंता पेयजल निगम को दिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *