सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर के स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र आर्ष यादव ने 7.5 किग्रा हैमर थ्रो प्रतियोगिता में सर्वाधिक थ्रो कर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल पर जमाया कब्जा,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

रुद्रपुर/उत्तराखंड – राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में दिनांक 14-16 नवम्बर 2025 को आयोजित विश्वविद्यालयीय खेल व एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत कुमाऊँ विश्वविद्यालय की अन्तरमहाविद्यालयीय प्रतिस्पर्धा में सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर के स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र आर्ष यादव ने 7.5 किग्रा हैमर थ्रो प्रतियोगिता में सर्वाधिक थ्रो कर प्रथम स्थान के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त कर सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर का नाम रौशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: राज्यश्री कंप्यूटर सेंटर का चेयरमैन रमेश जोशी के करकमलों से हुआ शुभारंभ,संस्थान के डायरेक्टर अर्पित रस्तोगी बेहतरीन कंप्यूटर कोर्सेज से स्थानीय बच्चों को बनाएंगे दक्ष

प्रतिभाशाली छात्र आर्ष बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र हैं। सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सर्वजीत सिंह यादव, खेल प्रबंधक राजेश कुमार एवं पीटीआई लोकेश पाण्डेय ने आर्ष की सफलता पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त कर बताया कि महाविद्यालय से ये पहला छात्र है जिसने हैमर थ्रो के इतिहास में महाविद्यालय को पहला गोल्ड मेडल दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

अन्य समस्त प्रोफेसर महाविद्यालय स्टाफ़ व छात्र-छात्राओं ने अपने महाविद्यालय के छात्र आर्ष की कामयाबी पर खुशी जाहिर की और राष्ट्रीय स्तर पर भी गोल्ड मेडल लाने की उम्मीद में शुभकामनाएं प्रकट की।आर्ष के पिता अनुराग सिंह उत्तराखण्ड पुलिस में सीनियर सब इंसपेक्टर हैं जिनने पुत्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए शुभकामनाएं संप्रेषित कर उच्चतर स्तर पर राज्य व देश के लिए स्वर्ण पदक की आशा व्यक्त की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

आर्ष के पिता अनुराग स्वयं एक कुशल खिलाड़ी रह चुके हैं और वर्ष 2015 में जनपद चम्पावत में नियुक्ति के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस से खेलते हुए राष्ट्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में दिफू, आसाम में प्रतिभाग कर चुके हैं और उत्तराखण्ड राज्य में रिवाल्वर-पिस्टल शूटिंग में गोल्ड मेडल तथा राइफल शूटिंग में सिल्वर मेडल से विभूषित हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles