भारतीय जनता मजदूर संघ, उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, अजीत वशिष्ठ, सरफराज अंसारी व शैलेन्द्र बनें प्रदेश महामंत्री

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

सितारगंज(उधम सिंह नगर)- भारतीय जनता मजदूर संघ, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष खूब सिंह ‘विकल’ ने मंगलवार को बीजेएमएस कार्यकारिणी घोषित कर दी। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार ऋषिकेश के अजीत वशिष्ठ, अल्मोड़ा के शैलेन्द्र कुमार तथा सितारगंज के सरफराज अंसारी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया।

Advertisement
Advertisement


प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बीजेएमएस प्रदेश अध्यक्ष खूब सिंह ‘विकल’ ने भारतीय जनता मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करते हुए धर्मेंद्र कुमार, राकेश विरवानी, जितेंद्र पंत, दीपचंद को प्रदेश उपाध्यक्ष, अजीत वशिष्ठ, सरफराज अंसारी, शैलेंद्र कुमार को प्रदेश महामंत्री, हरदीप सिंह, शिवेश बोस, मनीराम, ऋषि कुमार, प्रीतपाल सिंह, कामता सिंह सिंगर, विवेक राजपूत को प्रदेश मंत्री, एडवोकेट अमरीश कुमार को कानूनी सलाहकार, कुमारी गंगा आर्य को आईटी सेल एवं मीडिया प्रमुख की जिम्मेवारी सौंपी गई। जबकि लविश चौधरी, ओमि चंद, प्रवीण कुमार सैनी, प्रदीप कश्यप, करुणाकर शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

Advertisement


इसके अलावा संजय सिंह सैनारी को अल्मोड़ा, प्रकाश चन्द टम्टा को बागेश्वर, श्रीमती गीता ठाकुर ऊधम सिंह नगर, रोहित कापड़ी पिथौरागढ़, शिव कुमार ‘बर्मन’ हरिद्वार, संदीप रावत पोड़ी गड़वाल, खुशीराम राणाकोटि देहरादून, अनूप बिष्ट टिहरी गड़वाल, सुमित कुमार को नैनीताल जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष खूब सिंह विकल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की रीति नीति को समझते हुए संगठन के विस्तार के साथ ही मजदूरों एवं श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *