केदारनाथ उपचुनाव में मिली प्रचंड जीत पर सीएम के गृह क्षेत्र में बीजेपी कार्यकेताओ ने मनाया जश्न,मुख्य चौक पर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर जीत पर सीएम धामी को दी बधाई

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- केदारनाथ उपचुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के उपरांत पूरे प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।वही सीएम पुष्कर धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खटीमा नगर के मुख्य चौक पर शनिवार शाम एकत्र हो खुशी का इजहार कर प्रचंड जीत की सीएम धामी को बधाई दी।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व खुशी का इजहार किया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,

खटीमा के उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आशा नौटियाल की जीत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने कहा की ये जीत पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता एवं उनके विकास कार्यों की जीत है, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक जुट हो कर केदारनाथ उपचुनाव की जीत सुनिश्चित की है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

वही मिष्ठान वितरण करने वालों में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, जिला महामंत्री सतीश गोयल, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, निवर्तमान मंडी अध्यक्ष नन्दन सिंह खड़ायत,वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन बोरा, सतीश भट्ट, रमेश जोशी, नीलू गुप्ता, अंजू देवी, अनीता ज्याला, किशन सिंह किन्ना, नवल वाल्मीकि, नीरज रस्तोगी, संतोष अग्रवाल, करण यादव, राहुल सक्सेना, भास्कर जोशी, अनमोल सोनकर, ललित जोशी, सतनाम सिंह, मनोज शाही, जगजीत सिंह मल्ली, हाफिज उर रहमान अनवर अहमद, सुखदेव सिंह, सिद्धांत बिष्ट,भुवन जोशी, किशोर जोशी, प्रमोद गहतोड़ी,मानस बत्रा, रामू भारती, सन्तोष अग्रवाल, गंगा चौहान, विकास गुलाटी, अमन भट्ट, पवन बोरा आदि बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles