ब्रेकिंग खटीमा: वन्य जीव हमले में खटीमा के चकरपुर इलाके में साइकिल सवार ग्रामीण की मौत,लम्बे समय से इस इलाके में बाघ की मौजूदगी,ग्रामीणों में भारी आक्रोश

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(चकरपुर)

खटीमा वन रेंज के चकरपुर इलाके में वन्य जीव हमले में वृद्ध की हुई मौत,

चकरपुर प्लांटेशन निवासी वृद्ध प्रेम चंद(70) बने वन्य जीव का शिकार,

आज सुबह तड़के अपने घर से साइकिल से बाजार आने के दौरान वन्य जीव ने किया हमला,

लंबे समय से इस इलाके में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीण है दहशत में,

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

कुछ समय पहले भी इस इलाके में वन्य जीव हमले में हो चुकी है एक अन्य ग्रामीण की मौत,

कई अन्य लोग हो चुके है वन्य जीव हमले में घायल,

स्थानीय ग्रामीणों का मौके पर भारी जमावड़ा,ग्रामीणों में भारी आक्रोश,

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

सूचना मिलने पर चकरपुर पुलिस चौकी के जवान व वन कर्मी घटना स्थल पर मौजूद,

घटना स्थल व ग्रामीण के शव की वन विभाग के द्वारा की जा रही है जांच,

बीती शाम चकरपुर पचौरिया आबादी इलाके में घरों के पीछे ग्रामीणों को दिखा बाघ,

आग जला कर ग्रामीणों ने बाघ को आबादी इलाके से जंगल की और था भगाया

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,

सुबह होते ही प्लांटेशन शिव मंदिर इलाके में स्थानीय ग्रामीण ने गंवाई वन्य जीव हमले में अपनी जान।

खटीमा वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में पनपने लगा है भारी आक्रोश।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles