देहरादून मैक्स अस्पताल में भर्ती मंत्री बंशीधर भगत जी से मिलकर सीएम पुष्कर धामी ने पूछी उनकी कुशलक्षेम

Advertisement

देहरादून(उत्तराखण्ड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीरवार शाम देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल जाकर वहां भर्ती कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद और आचार्य बालकृष्ण ने भी बंशीधर भगत से मिलकर उनका हालचाल जाना।हम आपको बता दे कि कैबिनेट मंत्री स्वास्थ्य में अचानक आई परेशानी के बाद देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हो स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।

Advertisement
Advertisement
