दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मिले, बलूनी ने किया सीएम तीरथ सिंह रावत का स्वागत

Advertisement

नई दिल्ली – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज जहां दिल्ली दौरे पर हैं। वही अपने दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास में भेंट की। मुख्यमंत्री रावत पदभार ग्रहण के बाद पहली बार दिल्ली की यात्रा पर हैं।
Advertisement
Advertisement

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इस दौरान जहाँ सीएम रावत का अपने आवास पर स्वागत किया और कहा कि तीरथ जी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास अभियान में निरंतर उनके साथ हैं। हम उत्तराखंड को विकसित, संपन्न और समृद्ध राज्य बनाने के लिए कृत संकल्प है। मुख्यमंत्री के साथ उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और वरिष्ठ बीजेपी नेता व पूर्व सांसद बलराज पासी भी मौजूद रहे।
Advertisement

Advertisement
Advertisement
