मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर जनपद स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की,सीएम ने कहा जनभावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप किया जा रहा है नामकरण

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड) – मुख्यमंत्री धामी द्वारा सोमवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जनपद हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप किया जा रहा है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सके।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार,
हरिद्वार जनपद में प औरंगजेबपुर का शिवाजी नगर, गाजीवाली का आर्य नगर, चांदपुर का ज्योतिबा फुले नगर, मोहम्मदपुर जट का मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का अंबेडकर नगर, इंदरीशपुर का नंदपुर, खानपुर का श्री कृष्णपुर, अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,

देहरादून जनपद में मियांवाला का रामजी वाला, पीरवाला का केसरी नगर, चांदपुर खुर्द का पृथ्वीराज नगर, अब्दुल्ला नगर का नाम दक्ष नगर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

जनपद नैनीताल में नवाबी रोड़ का अटल मार्ग, पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग किया जाएगा।

उधमसिंह नगर में नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी किये जाने की घोषणा की गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles