मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वरिष्ठ विधायक हरवंश कपूर के निधन पर जताया शोक,दिवंगत mla के आवास पहुँच श्रधांजलि की अर्पित

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखण्ड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट देहरादून के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हरबंस कपूर जी के आवास पर जाकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  शराब तस्करी के अनोखे तरीके को चंपावत पुलिस व एसओजी टीम ने किया फेल, कार के दरवाजों बोनट आदि में छुपा कर लाई जा रही 212 बोतल चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब पुलिस ने को बरामद

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरबंस कपूर जी राजनैतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा मुखर रहे। लगातार 8 बार विधानसभा का चुनाव जीतना उनकी लोकप्रियता को साबित करता है। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *