मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लच्छीवाला नेचर पार्क का किया लोकार्पण,इस अवसर पर लेजर एंड साउंड शो का भी हुआ आयोजन

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखण्ड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लच्छीवाला नेचर पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर म्यूजिकल फाउंटेन का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर लेजर एंड साउंड शो का भी आयोजन किया गया। जिसमे अमृत महोत्सव के सोंग को भी रीलिज किया गया।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लच्छीवाला नेचर पार्क के लिए वन विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह पार्क पूरे देश के लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बनेगा। बहुत ही सुन्दर पार्क बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेचर पार्क के द्वितीय चरण के काम के लिए आवश्यक धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव नये भारत का सूत्रपात है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता से एक दिन पूर्व देश के एक भाग को अलग करके पाकिस्तान का निर्माण किया गया। जो कि अखण्ड भारत की भावना से अलग था।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत का पूरे विश्व में मान सम्मान बढा है। यह हमारे वीर जवानों की शहादत और शौर्य है, जिसके कारण हम देश में सुरक्षित महसूस करते हैं। चीन और पाकिस्तान की चुनौतियों के साथ कोरोना की चुनौति से भी सफलतापूर्वक लङे हैं। गलवान घाटी में हमारे वीर जवानों ने चीन की सेना के दांत खट्टे कर दिये। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से दुनिया का सबसे बङा कोविड टीकाकरण अभियान हमारे देश में चल रहा है। 80 करोङ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में निशुल्क राशन मिल रहा है। प्रधानमंत्री जी ने हमारे अनुरोध पर राज्य को कोविड वैक्सीन की अतिरिक्त डोज उपलब्ध कराई हैं। इस माह हमें 17 लाख डोज मिल चुकी हैं। चार माह में राज्य में शतप्रतिशत वैक्सीनैशन कर देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई से टनकपुर के सरस मेले में पहुंचे "थल की बाजार" के लोकप्रिय गायक बीके सामंत ने मेले की व्यवस्थाओ पर व्यक्त की नाराजगी

प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य में कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ है। प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उन्हें यहाँ से संबंधित हर प्रकार की जानकारी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम शिलान्यास भी करते हैं और लोकार्पण भी। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हमारा ध्येय वाक्य है। भाव में भगवान होते हैं। हमारा भाव जनसेवा है।

यह भी पढ़ें 👉  रसायन विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. आशीष उपाध्याय ने मौखिक प्रस्तुतीकरण में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर खटीमा महाविद्यालय एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय का परचम राष्ट्रीय स्तर पर फहराया

वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि पिछले तीन-चार वर्ष में वन विभाग की इमेज बदली है। अब यहां सकारात्मक सोच से काम हो रहा है। वन विभाग प्रदेश के विकास में सहभागी बन रहा है। लच्छीवाला नेचर पार्क अनूठा पार्क है। देश विदेश से लोग यहां आकर खुशी की अनुभूति करेंगे। कोटद्वार में टाईगर सफारी पर काम चल रहा है।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, मुख्य वन संरक्षक राजीव भरतरी, पी के पात्रो सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आर जे काव्य ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  जी-20 के जरिए वैश्विक स्तर पर मिलेगी उत्तराखंड को नई पहचान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से उत्तराखंड को मिली जी20की तीन बैठको की मेजबानी
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *