मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बण्डिया खुदागंज पहुंच जिला पंचायत अध्यक्ष उधम सिंह नगर अजय मौर्य की धर्मपत्नी के निधन पर शोक संतप्त परिवार जनों को शोक संवेदना की व्यक्त

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार की शाम को खटीमा के ग्राम बण्डिया खुदागंज पहुँचे, जहाँ उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य के आवास पर पहुँचकर उनकी पत्नी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में श्री मौर्य व उनकी माता जी एवं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी और कहा कि पूरे प्रदेश की संवेदनाएँ इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

मुख्यमंत्री धामी ने मौर्य जी की पत्नी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

उन्होंने कहा कि परिवार के किसी सदस्य का खोना अत्यंत पीड़ादायक होता है, किंतु हमें विश्वास रखना चाहिए कि उनकी स्मृतियाँ और उनके संस्कार सदैव परिवार के मार्गदर्शन का आधार बने रहेंगे। मुख्यमंत्री ने मौर्य परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, व पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी चम्पावत, एके गणपति, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles