मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के स्वास्थ्य का हाल जाना, पंत के परिजनों से की मुलाकात

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेटर श्री ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से ऋषभ के स्वास्थ्य सुधार के बारे में पूरी जानकारी ली।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में वार्षिक उत्सव उड़ान का हुआ भव्य आयोजन,मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य तो विशिष्ट अथिति रहे भुवन कापड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषभ पंत की माताजी एवं उनकी बहन से मैक्स अस्पताल में लगभग एक घण्टे तक मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ऋषभ के ईलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद की जायेगी।साथ ही सीएम ने ऋषभ के जल्द स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र से विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आपदा राहत कोष में 02 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता चेक सीएम धामी को सौंपा

हम आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में जहां घायल हो गए थे।वही दुर्घटना के बाद इलाज हेतु उन्हे देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।जहां पर चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *