मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर जताया गहरा दुख

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखण्ड)- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सल्ट विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया है। हाल ही में उनकी पत्नी के निधन पर मैं उनसे उनके आवास में मिला था। उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खटीमा में हर्षोल्लास से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव

जीना सदैव वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर एकाउंट में भी विधायक जीना के साथ फोटो को शेयर कर उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।विधायक सल्ट सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी का जहां 16 दिन पहले ही निधन हुआ था।वही अब दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में इलाज करा रहे विधायक जीना के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छाई हुई है।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles