हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय का सीएम धामी ने किया औचक निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हल्द्वानी(नैनीताल)- हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को निर्देश दिये कि नगर में खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराई जाए। साथ ही प्रतिदिन स्ट्रीट लाइटों की मॉनिटरिंग भी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

 
मुख्यमंत्री श्री धामी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि नगर निगम की आंतरिक मार्गों को हर हाल में 15 दिसम्बर तक गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा नगर निगम के अधूरे निर्माण कार्यों को भी जल्द से जल्द शुरू कर एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने मुख्यमंत्री धामी को बताया कि नगर निगम टैक्स की पारदर्शिता और आय को बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बडौदा से एमओयू किया गया है। उन्होने बताया हाउस टैक्स एवं कामर्शियल टैक्स को ऑनलाइन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

उन्होंने बताया नगर के प्रत्येक भवन की फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड की जा रही है जिससे आने वाले एक माह में सभी लोग अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर चैक कर आनलाइन भुगतान कर सकते है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles