देहरादून: एफआरआई देहरादून में 9 नवम्बर को होगा उत्तराखण्ड रजत जयंती उत्सव का मुख्य कार्यक्रम,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों का निरीक्षण किया

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड) – उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 नवम्बर को प्रदेशभर में भव्य रजत जयंती उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता; दीपा व साक्षी ने किया नानकमत्ता महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन, राष्ट्रपति के हाथों से दीक्षांत समारोह में प्राप्त किये पदक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में प्रतिभाग करने के उपरांत सीधे एफआरआई पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, यातायात प्रबंधन, सांस्कृतिक मंच और स्वागत तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस का यह ऐतिहासिक अवसर गरिमामय और व्यवस्थित तरीके से मनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मझोला: श्री गुरु गोविंद सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मनिहारगोठ टनकपुर को पेनाल्टी शूट आउट में संपूर्णानगर ने 5-4 से दी शिकस्त,दोनो ही टीमों ने बेहतर खेल पेश कर दर्शकों को किया रोमांचित

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा, संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सान्निध्य में यह रजत जयंती समारोह प्रदेश के लिए प्रेरणादायक अवसर होगा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल छिनकी फार्म स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं ने भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित प्रान्त स्तरीय हिन्दी समूहगान में प्रथम स्थान प्राप्त कर फिर सर्वोच्चता की हासिल, संस्कृत समूहगान में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरुप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी एवं शासन – प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles