बरसात के बावजूद चंपावत उप चुनाव में प्रचार हेतु नरियाल गांव पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी,जनसभा में शिरकत कर आप जनता का भारी समर्थन हेतु जताया आभार

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

चंपावत(उत्तराखंड)- खराब मौसम व चम्पावत जनपद में हो रही भारी बारिश के बीच सड़क मार्ग से चंपावत के नारियाल गांव पहुंच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा में शिरकत की। पहले से पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार सीएम को खटीमा से हेली मार्ग द्वारा सभा स्थल पर पहुंचना था। परंतु खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री ने खटीमा से चंपावत तक का सफर सड़क मार्ग द्वारा पूरा किया।साथ ही जनसभा क्षेत्र में उनका इंतजार कर रहें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचे।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री धामी के सभा स्थल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। चंपावत के नारियाल क्षेत्र की जनता से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज सुबह जब मुझे बताया गया कि मौसम खराब है और आप आगे नहीं जा पाएंगे मैंने तब ही मन बना लिया था कि जो लोग मेरा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं मैं उनसे मिलने किसी भी हालत में जरूर जाऊंगा।इसलिए सड़क मार्ग से आप लोगो के बीच पहुंचा हूं।

Advertisement

संबोधन के समय मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के बावजूद उनका इंतजार करने के लिए स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा चंपावत में विकास की अपार संभावनाएं हैं और जल्द ही हम उन पर काम शुरू कर देंगे आने वाले समय में आप लोग देखेंगे कि चंपावत जनपद प्रदेश व देश के मानचित्र पर अपना अलग स्थान बना लेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रसायन विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. आशीष उपाध्याय ने मौखिक प्रस्तुतीकरण में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर खटीमा महाविद्यालय एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय का परचम राष्ट्रीय स्तर पर फहराया

साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की आम जनता से मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील करी।इस अवसर पर चंपावत के निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी,सांसद अजय टम्टा,विधायक सुरेश गढ़िया, सहित भाजपा के कार्यकर्ता व सेकड़ो की संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर शारदा घाट पर नमामि गंगे चौपाल में सांस्कृतिक कलाकारों ने दी सुंदर प्रस्तुति,नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े के तहत शारदा घाट में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *