छात्रा संगीता फर्त्याल को महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने किया पुरस्कृत,पारम्परिक लोक नृत्य विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया पुरस्कृत

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

मनोज कापड़ी, संवाददाता, लोहाघाट।

Advertisement
Advertisement

लोहाघाट (चंपावत)- महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी द्वारा चम्पावत जनपद के दूरस्थ दुर्गम विद्यालय बापरू की छात्रा संगीता फर्त्याल को राज्य स्तर पर पारम्परिक लोक नृत्य विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उनको तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत 50 हेल्थ ए.टी.एम. को गढ़वाल मण्डल के चिन्हित चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु अनुबन्ध हस्ताक्षरित किया गया

शिक्षक उपाध्याय द्वारा बताया गया कि राज्य स्तर पर अत्यधिक कठिन प्रतिस्पर्धा में संगीता फर्त्याल द्वारा संगीत शिक्षक न होने के बावजूद अत्यधिक कठिन परिश्रम कर संगीत विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर दूरस्थ दुर्गम विद्यालय में संसाधनों के अभाव में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक मिसाल कायम कर अन्य विद्यार्थियों के लिए अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। संगीता द्वारा उड़ीसा में होने जा रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। साथ ही जनपद चम्पावत की छात्रा मनीषा भट्ट द्वारा पारम्परिक लोक गायन विधा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से अक्रोशित नगर व ब्लॉक कांग्रेस खटीमा द्वारा खटीमा मुख्य चौक पर फूंका गया मोदी सरकार का पुतला,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

इस प्रकार दल प्रभारी प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, कृष्ण प्रिया त्रिपाठी और संगीतकार शिक्षिका लीला तिवारी के दिशा निर्देशन में जनपदीय कला उत्सव की टीम शानदार उपलब्धि के साथ वापस लौटी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खेल रत्न व द्रोणाचार्य पुरस्कार किए वितरित,बैडमिन्टन खिलाड़ी लक्ष्य सेन व एथलेटिक्स खिलाड़ी चन्दन सिंह उत्तराखंड खेल रत्न से किया सम्मानित

इस शानदार उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र सक्सेना, समग्र शिक्षा अभियान समन्वयक जसवंत सिंह पोखरिया, रमेश रावत, जिला कला समन्वयक हरीश चंद्र कलौनी, प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश गौतम द्वारा सुभकामनाएँ प्रेषित की गई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *