जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गोताखोर रविन्द्र कुमार को उत्कृष्ट सेवा हेतु किया सम्मानित — रविंद्र “कॉल ऑफ ड्यूटी” से बढ़कर कार्य कर पेश कर रहे मिसाल

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत) – जिलाधिकारी मनीष कुमार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती ने सोमवार को तहसील सभागार, टनकपुर में जल पुलिस के गोताखोर रविन्द्र कुमार पहलवान को उनके उत्कृष्ट और साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किया।

रविन्द्र कुमार को यह सम्मान उनके “कॉल ऑफ ड्यूटी” से बढ़कर किए गए मानवीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाई है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गोताखोर रविन्द्र कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि “रविन्द्र कुमार तथा उनकी पूरी टीम अपनी पूर्ण कर्मठता, निष्ठा और सेवा भावना के लिए प्रशासन एवं समाज दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका समर्पण और मानवता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण, जनसेवा की सच्ची भावना को प्रदर्शित करता है।”

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

गोताखोर रविन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अब तक 600 से अधिक लोगों की जान बचाई है। उन्होंने कहा कि वे केवल अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हैं और इस सम्मान के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles