टनकपुर: नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन,पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने रिबन काटकर कार्यालय का शुभारंभ कर नगर में पैदल मार्च निकाल प्रचार अभियान करी शुरुवात

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत)- चंपावत जिले के टनकपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है।शनिवार को कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हेमा वर्मा के चुनाव कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया।पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने फीता काट कार्यालय का उद्घाटन किया।साथ ही इसके उपरांत नगर में रैली निकाल प्रचार अभियान की भी शुरुवात की।

पूर्व विधायक खर्कवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार अभियान शुरू कर दे।खर्कवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों और भाजपा सरकार की खामियों को लेकर घर घर तक जाकर पार्टी प्रत्यासी वर्मा के लिए समर्थन मांगना है।इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय जन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

वही मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक खर्कवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता के बेहद गुस्सा है और जनता निकाय चुनाव में कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है। उन्होंने टनकपुर नगरपालिका में भाजपा के कभी न जीत पाने का रिकॉर्ड कायम रहने की बात कहते हुए विधानसभा की सभी निकाय सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है। कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा ने कहा कि वो जनता के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।जबकि वरिष्ट कांग्रेसी नेत्री विमला सजवान ने कहा की पूर्णागिरी के आशीर्वाद से जनता का कांग्रेस प्रत्यासी को अपार समर्थन मिल रहा है।कांग्रेस इस बार विराट जीत दर्ज करने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,

कार्यालय के उद्घाटन के बाद पूर्व विधायक खर्कवाल,विमला सजवान,श्रीमन गुप्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर में पद यात्रा निकाल चुनाव प्रचार अभियान की शुरुवात की।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीमन गुप्ता, कांग्रेस की वरिष्ट नेत्री विमला सजवान,सुरेंद्र नाथ,कमल पंत, गोकुल, आशिफ़, नावेद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles