पर्यावरण संरक्षण समिति टनकपुर द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया, एक पेड़ श्री कृष्ण के नाम के तहत पौधों का किया गया रोपण

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर (चम्पावत)– सोमवार को पर्यावरण संरक्षण समिति नें अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में एक पेड़ श्री कृष्ण के नाम अभियान के तहत पौध रोपित किया। इसके साथ ही टीम द्वारा सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों नें अपने हुनर के जलवे बिखेरे। देर शाम तक हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों नें मनमोहक गायन और नृत्य प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी नें सभी क्षेत्र वासियों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए एक पौधा श्री कृष्ण के नाम रोपित किया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

इस दौरान सुनीता सक्सेना, सुमन, अनुराधा यादव, रेखा देवी, गोदावरी देवी, महेश आर्या, रिंकी, रूबी, रोशनी, महक, वंशिका, दुर्गा, प्राची, गीतांजलि, राशि, प्रिंस, मोहित, दिया, अमित, यश, काव्या, यामिनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles