स्मैक कारोबारियों पर झनकईया पुलिस का कड़ा प्रहार,राजीव नगर से दो स्मैक तस्कर स्मैक सहित किए गिरफ्तार,दोनो को भेजा जेल

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)– उधम सिंह नगर जनपद के एसएसपी के निर्देश पर पूरे जिले में नशे के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत सीमांत खटीमा के झनकईया थाना पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Advertisement
Advertisement

सीमांत झनकईया थाना पुलिस ने स्मैक के नशे का कारोबार करने वाले पर कड़ा प्रहार किया है। झनकईया थानाध्यक्ष रविंद्र बिष्ट के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो अभियुक्तों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। झनकईया थाना पुलिस ने राजीव नगर वार्ड 10 निवासी पंकज पवार पुत्र गोपाल सिंह पवार निवासी वार्ड नंबर 10 थाना झनकईया को 6.20 ग्राम स्मैक और वाहिद खान पुत्र शेर खान वार्ड नंबर 10 थाना झनकईया को 5.96 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

थानाध्यक्ष झनकईया रविंद्र बिष्ट मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजीव नगर वार्ड नंबर 10 से स्मैक का कारोबार करने वाले दो लोगों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। साथ ही एसओ बिष्ट ने नशे के खिलाफ पुलिस की आगे भी सख्त कार्यवाही किए जाने की बात कही है।स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट,उप निरीक्षक मनोज देव,उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा,उप निरीक्षक मनोज धोनी
कॉन्स्टेबल रमेश जीना,कॉन्स्टेबल ताजुद्दीन,कॉन्स्टेबल राजेंद्र जोशी,
कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *