मकर संक्रांति पर लालकोठी शारदा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब,कोरोना के चलते उत्तरायणी पर्व पर इस बार नही हुआ मेले का आयोजन

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
[smartslider3 slider=”3″]

खटीमा(उधम सिंह नगर)– उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में आज उत्तरायणी पर्व को लेकर शारदा नदी लालकोठी तट पर आस्था का सैलाब उमड़ा दिखाई दिया।मकर संक्रांति के अवसर पर शारदा नदी गंगा तट पर स्नान व अन्य हिन्दू रीति संस्कार करने वाले सुबह से ही जुटने लगे।वही इस वर्ष जहां कोरोना संक्रमन की वजह से शारदा तट लालकोठी में मेले का आयोजन नही हुआ।लेकिन बच्चो के खिलौनों सहित छोटी दुकानों अवश्य शारदा लालकोठी तट पर उत्तरायणी पर्व पर लगी।

Advertisement
Advertisement
उत्तरायणी पर्व पर लालकोठी शारदा तट पर विधायक पुष्कर धामी

क्षेत्रीय विधायक पुष्कर धामी ने भी उत्तरायणी पर्व पर चकरपुर स्थित लालकोठी शारदा तट पर पहुँच गंगा स्नान को पहुँचे लोगो को उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं दी।वही उत्तरायणी पर्व को लेकर हिन्दू पर्वो के जानकार पंडित देवी दत्त भट्ट ने बताया कि जब सूर्य भगवान दक्षिरायन से उत्तरायण की तरफ आते है उसी दिन उत्तरायणी पर्व को हिंदू समाज द्वारा मनाया जाता है।इस दिन लोग हिन्दू मान्यताओं के अनुसार जनेऊ,यज्ञपविय,उपनयन संस्कारो को करते है।साथ ही बेहत आस्था व हर्षोउल्लास के साथ इस पर्व को मनाते है।उत्तराखण्ड में मकर संक्रांति तो पंजाब में लोहड़ी व साउथ इंडिया में इस दिन पोंगल नाम से इस पर्व को मनाया जाता है।

Advertisement

जबकि उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले के सीमान्त खटीमा के शारदा गंगा तट लालकोठी में हर वर्ष लोग इस दिन शारदा नदी में स्नान कर जनेऊ,यग्योपिय,उपनयन आदि संस्कारो को करने शारदा गंगा तट पर पहुँचते है।उत्तरायणी पर्व के दिन आस्था का अनूठा संगम शारदा नदी के लालकोठी तट पर देखने को मिलता है।हालांकि कोरोना संक्रमन की वजह से इस बार लालकोठी में हर वर्ष आज के दिन लगने वाले उत्तरायणी मेले को मेला कमेटी द्वारा स्थगित कर दिया गया।अन्यथा हर वर्ष इस दिन खटीमा लालकोठी के तट पर तीन दिवसीय भव्य उत्तरायणी मेले का आयोजन होता था।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई से टनकपुर के सरस मेले में पहुंचे "थल की बाजार" के लोकप्रिय गायक बीके सामंत ने मेले की व्यवस्थाओ पर व्यक्त की नाराजगी
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *