बनबसा: सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी ने बमनपुरी में वरिष्ठजनों, ग्रामीणों एवं कृष्ट आश्रम निवासियों से किया आत्मीय संवाद,हमारी संस्कृति वरिष्ठजनों और महिलाओं से जीवित और संरक्षित- गीता धामी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बनबसा(चंपावत) – सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी ने आज बमनपुरी पहुँचकर वरिष्ठजनों, ग्रामीणों एवं कृष्ट आश्रम में निवासरत रोगियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया।कार्यक्रम के दौरान दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने फाउंडेशन ट्रस्टी श्रीमती धामी का स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

ग्राम प्रधान वैशाली राणा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि महिला मंगल दल की सदस्य श्रीमती राखी ने गाँव में कच्ची शराब बंद कराने, बाड़ सुरक्षा हेतु बंदा निर्माण तथा सड़क निर्माण के लिए धन्यवाद प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

श्रीमती धामी ने सबसे पहले बमनपुरी के वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों से भेंटकर उनके स्वास्थ्य, आजीविका, मूलभूत सुविधाओं तथा स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसके ग्रामीण ताने-बाने, बुजुर्गों के सम्मान और उनकी समुचित देखभाल में निहित होती है।

उन्होंने कहा कि “हमारी संस्कृति वृद्धजनों और महिलाओं के सम्मान से ही संरक्षित रहती है,” तथा उपस्थित सभी लोगों से नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय प्रयास करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: राज्यश्री कंप्यूटर सेंटर का चेयरमैन रमेश जोशी के करकमलों से हुआ शुभारंभ,संस्थान के डायरेक्टर अर्पित रस्तोगी बेहतरीन कंप्यूटर कोर्सेज से स्थानीय बच्चों को बनाएंगे दक्ष

इसके उपरांत श्रीमती धामी ने कृष्ट आश्रम बमनपुरी का भ्रमण कर वहाँ रह रहे देव राम (85), शंकर लाल (70), श्रीमती पार्वती देवी (61) सहित अन्य से भेंट की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति, देखभाल, दैनिक आवश्यकताओं तथा आश्रम की जरूरतों की जानकारी ली।

आश्रम प्रबंधक बेंसन चौहान से वार्ता करते हुए उन्होंने आश्रम की छत की मरम्मत करवाने तथा रोगियों की नियमित चिकित्सकीय जाँच हेतु वाहन उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर श्रीमती धामी ने आश्रम के निवासियों को फल एवं आवश्यक सामग्री भी भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

इस दौरान दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, एपीडी विम्मी जोशी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles