नगर पंचायत बनबसा द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत से प्राप्त निर्देशों के क्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के साथ संयुक्त रूप में चलाया सफाई अभियान,स्वच्छता को बढ़ावा दिये जाने हेतु जन-जागरूकता रैली का भी हुआ आयोजन

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बनबसा(चंपावत) –जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत से प्राप्त निर्देशों के क्रम में नगर नगर पंचायत बनबसा द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के साथ संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान का शुभारम्भ अध्यक्ष नगर पंचायत बनबसा रेखा देवी के द्वारा स्वच्छता प्रतिज्ञा के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,

स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान कार्यालय के एम.आर.एफ. सेन्टर में रखे सूखे कूड़े को व्यवस्थित ढंग से रखा गया तथा अलग-अलग चैम्बर में रखे कूड़े को पूर्ण रूप से सेग्रीगेट किया गया तथा कार्यालय परिसर की पूर्ण रूप से सफाई की गई। इसके पश्चात कार्यालय के आस-पास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। तत्पश्चात्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत एवं नगर पंचायत बनबसा द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छता को बढ़ावा दिये जाने हेतु जन-जागरूकता रैली निकाली गई।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत बनबसा की अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवी, अधिशासी अधिकारी दीपक चन्द्र, नगर पंचायत बनबसा कार्यालय कर्मचारी भूपेन्द्र तिवारी, पंकज चौड़ाकोटी, जगदीश जोशी, योगेश बेलवाल, श्रीमती नीतू पन्त, श्रीमती कुसुम देउपा, पैरा लिगल वॉलिन्टीयर अर्जुन सिंह, प्रकाश चन्द्र, श्रीमती हरिप्रिया जोशी, श्रीमती दीपा देवी, श्रीमती पूजा शर्मा, पर्यावरण सुपरवाईजर ओमपाल, प्रमोद रत्नाकर के साथ-साथ समस्त पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles