सितारगंज के शक्तिफार्म इलाके में कांग्रेसी नेता नवतेज पाल के समक्ष सैकड़ो महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

सितारगंज(उत्तराखण्ड)- आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर जहां तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है वहीं इसी कड़ी में राजनीतिक दल लगातार प्रदेश में लोगों को अपने दोनों में जोड़ने का काम कर रहे हैं। उधम सिंह नगर जिले की 68 वी विधानसभा सितारगंज में भी कांग्रेस द्वारा लगातार 2022 की तैयारियों को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नवतेजपाल के समक्ष सितारगंज विधानसभा के शक्तिफार्म गोविंदनगर पारागांव इलाके में सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। साथ ही 2022 विधानसभा चुनाव में सितारगंज से कांग्रेसी प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  हिट एंड रन मामले में चंपावत पुलिस को मिली सफलता, एसआई ललित पांडे ने 40 सीसीटीवी के अवलोकन उपरांत आरोपी कार चालक को किया चिन्हित,वैधानिक कार्यवाही के नोटिस किया तामिल
शक्तिफार्म सितारगंज में नवतेज पाल के समक्ष कांग्रेस के सदस्यता लेती महिलाएं

इस अवसर पर गोविंद नगर शक्तिफार्म परागांव क्षेत्र में कांग्रेसी नेता नवतेज पाल के समक्ष एक कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी पर आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस में शामिल महिलाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता नवतेजपाल ने कहा कि आप सभी लोगों ने देश की सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस पर अपनी आस्था व्यक्त की है। कांग्रेसी पार्टी ही देश मे आजतक आमजन के हितों की रक्षा करते आई है। उत्तराखंड में भी आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस आम जनता के भारी समर्थन से सत्ता में वापसी करेगी।साथ ही जनहित की सरकार को उत्तराखण्ड में देने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र से विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आपदा राहत कोष में 02 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता चेक सीएम धामी को सौंपा

शक्तिफार्म में आयोजित कांग्रेस के सदस्यता कार्यक्रम में रमेश राय, परिमल राय, मालती विश्वास, उत्तम हालदार, अमित मल्लिक, अजय गाँधी, सुनील मण्डल आदि लोग सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में वार्षिक उत्सव उड़ान का हुआ भव्य आयोजन,मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य तो विशिष्ट अथिति रहे भुवन कापड़ी
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *