खटीमा: सीएम पुष्कर धामी ने अचानक फ्लिट रोक कुम्हार की दुकान से खरीदे मिट्टी के दिए मूर्ति सहित अन्य सामान,आमजन को दिया स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार की देर शाम चंपावत दौरे से लौट कर खटीमा गृह क्षेत्र पहुंचे। सीएम धामी ने इस दौरान अचानक अपनी फ्लीट को रुकवा कर लोहियाहेड तिराहे में कुम्हार की दुकान में जाकर मिट्टी के दिए मूर्ति व अन्य सामान खरीदा।साथ ही कुम्हार के परिवार को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

सीएम धामी ने इस दौरान दीपावली पर्व पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया।साथ ही यूपीआई के माध्यम से कुम्हार को पेमेंट कर मोदी सरकार के डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के संदेश को फिर प्रदर्शित किया।

वही सीएम धामी के गुरुवार के कार्यक्रम के बारे में सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सीएम गुरुवार को खटीमा के मेलाघाट इलाके में मेलाघाट राज मार्ग 107 के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे,उसके उपरांत खटीमा के कंजाबाग तिराहे में लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित तिरंगा लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।इसके उपरांत सीएम धामी अपनी विधानसभा चंपावत के टनकपुर को प्रस्तान कर टनकपुर में नवनिर्मित कैंप कार्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।इसके उपरांत सीएम टनकपुर के छीनी गोठ में सशक्त बहन उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।इसके उपरांत लगभग एक बजे सीएम धामी टनकपुर स्टेडियम हेलीपेड से काशीपुर उधम सिंह नगर को प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles