खटीमा: डॉक्टर्स डे के अवसर पर रक्तदान जीवनदान व पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ लायंस क्लब खटीमा ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा में रक्तदान शिविर का किया आयोजन, क्लब अध्यक्ष जीडी जोशी ने 31वीं बार रक्तदान कर दिया रक्तदान में सभी को बड़चड़ कर प्रतिभाग करने का संदेश

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- डॉक्टर्स डे के अवसर पर लायंस क्लब खटीमा द्वारा लायनिस्टिक वर्ष 2024-25 का आरंभ रक्तदान शिविर आयोजित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा नागरिक चिकित्सालय में रक्तदान जीवन दान व पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ इस शिविर का आयोजन किया।शिविर का शुभारंभ फीता काट व दीप प्रज्वलित कर चिकित्साधिकारी डॉ पी के ठाकुर द्वारा किया गया।

लायंस क्लब के रक्तदान शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर जहां प्रतिभाग किया वही रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया । रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों को क्लब द्वारा पौधा भेंट कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष लायन जी डी जोशी ने शिविर में 31 वे बार रक्तदान कर आमजन को दूसरे के जीवन को बचाने हेतु रक्तदान करने का खूबसूरत संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त दान करने से हम चार लोगों के जीवन को विभिन्न तरीकों से बचा सकते हैं। क्योंकि एक यूनिट रक्त से प्लाज्मा,प्लेट्सलेट,सहित रक्त के महत्वपूर्ण तत्वों से चार व्यक्तियों के जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब खटीमा अपने वर्ष भर के कार्यक्रमों में चार बार रक्तदान शिविर को आयोजित कर निर्धन वर्ग को रक्त की उपलब्धता को पूरा कर उनके जीवन को बचाने में अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करता है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

रक्तदान शिविर के अवसर पर सचिव लायन अजय त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष लायन ओशो आमीर, कार्यक्रम अध्यक्ष लायन अंकित पाण्डेय,लायन सुदर्शन वर्मा,लायन देवेन्द्र भट्ट,लायन दिनेश अग्रवाल,लायन पंकज भट्ट,लायन अजय अग्रवाल,लायन रवीश भटनागर,लायन रंजन अग्रवाल,लायन डॉ बाबू राम अरोरा,लायन परमिंदर सिंह,लायन रमेश अग्रवाल,लायन बसंत बल्लभ जोशी,लायन नितिन रस्तोगी,लायन नरेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles