महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने खटीमा में प्रेस वार्ता कर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की,महिला खिलाडियों के सम्मान की लड़ाई उत्तराखंड महिला कांग्रेस द्वारा लड़ने का किया ऐलान

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
खटीमा कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस प्रेस वार्ता

खटीमा(उधम सिंह नगर)- उधम सिंह नगर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने खटीमा विधायक कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर केंद्र सरकार द्वारा महिला पहलवान खिलाड़ियों के उत्पीड़न पर बीजेपी सांसद बृजभूषण पर कार्यवाही की मांग की।इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने कहा की वर्तमान में मोदी सरकार में महिला उत्पीड़न के मामले लगातार बड़ रहे है।जिस तरह दिल्ली में महिला पहलवानों का सरकार द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है उसे बिलकुल भी बर्दास्त नही किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता,हेलमेट न पहनने से हो रही हैं जानलेवा दुर्घटनाएं
प्रेस वार्ता करती उधम सिंह नगर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर व अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारी

उन्होंने कहा प्रदेश भर में आज महिला कांग्रेस ने सभी जिलों में प्रेस वार्ता के माध्यम से महिला खिलाडियों के उत्पीड़न पर अपना विरोध दर्ज कराया है।साथ ही केंद्र सरकार से महिला पहलवान खिलाड़ियों के उत्पीड़न के आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है।रेखा सोनकर ने कहा की जब तक महिला पहलवान खिलाड़ियों को न्याय नही मिलता उत्तराखंड महिला कांग्रेस महिला पहलवान खिलाड़ियों की न्याय के लड़ाई में कंधे से कंधे मिलाकर उनके साथ चलेंगे। साथ ही उत्तराखंड में महिला खिलाडियों के उत्पीड़न के खिलाफ महिला कांग्रेस आंदोलन चलाएगी।

महिला कांग्रेस की प्रेस वार्ता के दौरान रेखा सोनकर, जिलाध्यक्ष,महिला कांग्रेस,उधम सिंह नगर के साथ लीला चंद प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस उत्तराखंड, कृष्णा नेगी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस उत्तराखंड व जिला मीडिया प्रभारी महिला कांग्रेस उधम सिंह नगर विद्या यादव मौजूद रही।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles