हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नाकोत्तर कॉलेज खटीमा और खटीमा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बीच समझौता (एमओयू) हुआ साइन,एमओयू दोनों संस्थानों के बीच कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा और खटीमा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू दोनों संस्थानों के बीच कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

समझौता ज्ञापन के अनुसार, खटीमा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट द्वारा पेश किए गए एंटरप्रेन्योरशिप एंड लर्निंग चार कौशल विकास संसाधन को हेमवती नंदन बहुगुणा कॉलेज के छात्रों को प्रदान किया जाएगा। यह समझौता विशेष रूप से पीजी और अन्य शैक्षिक कार्यक्रमों में छात्रों के कौशल को बढ़ाने के लिए किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते हुए, हेमवती नंदन बहुगुणा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरेंद्र सिंह और खटीमा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रबंध निदेशक कमल सिंह बिष्ट ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। इस अवसर पर कॉलेज के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और संस्थान के प्रबंधन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,

यह समझौता छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर प्रदान करेगा, जिससे उन्हें रोजगार के क्षेत्र में सक्षम बनाने में मदद मिलेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles