खटीमा अमाऊं क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी चालक एनएचपीसी कर्मी हुआ गंभीर घायल,चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार उपरांत हायर सेंटर किया रेफर

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- अज्ञात वाहन की टक्कर से एनएचपीसी बनबसा में कार्यरत कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय युवक ने घायल को उप जिला चिकित्साल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने वृद्ध की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

गुरूवार को एनएचपीसी बनबसा में कार्यरत 60 वर्षीय मदन सिंह रावत स्कूटी से खटीमा आए थे। बनबसा लौटते दौरान अमांऊ मजार के पास एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसके बाद मदन सिंह अचेत होकर सड़क पर गिर गये। इसी दौरान स्थानीय एक युवक ने मौके पर पहुंचकर अपने वाहन से घायल वृद्ध को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घायल की जेब में मिले आधार कार्ड व एनएचपीसी का पहचान पत्र मिला।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

जिस पर अस्पताल स्टाफ ने घटना की जानकारी एनएचपीसी के अधिकारियों को दी। इधर डॉ. मनी पुनियानी ने बताया कि घायल वृद्ध का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles