खटीमा: के.आई.टी.एम ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन, खटीमा में ‘नारी शक्ति दर्पण 2025’ के अंतर्गत स्व-रोजगार प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन,ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ को स्वरोजगार प्रशिक्षण एवं रोजगार कौशल हेतु केआईटीएम की सराहनीय पहल

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत के. आई.टी.एम ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन, खटीमा में स्वयं सहायता समूह, अलाविर्दी की महिलाओं के लिए ‘नारी शक्ति दर्पण 2025’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्व-रोजगार प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें विभिन्न रोजगारपरक कौशलों से परिचित कराना रहा। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक कमल सिंह बिष्ट एवं निदेशक ज्योति बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किरण शर्मा ने की, जबकि संयोजक के रूप में गीता गोस्वामी रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

संस्थान के सभी विभागाध्यक्षों ने अलग-अलग विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया। होटल प्रबंधन विभागाध्यक्ष रविंद्र सिंह महर एवं डिप्लोमा विभागाध्यक्ष हेम जोशी ने बेकरी एवं फास्ट फूड जैसे सैंडविच, केक, स्पॉन्ज आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया। बैंकिंग एवं फाइनेंशियल मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष इंद्रनाथ गोस्वामी ने बचत के आधुनिक तौर-तरीकों जैसे SIP, म्यूचुअल फंड एवं शेयर मार्केट की जानकारी दी। आई.टी. एंड साइंस विभागाध्यक्ष केशव भट्ट ने कैनवा एवं डिजिटल पोस्टर डिजाइनिंग पर प्रशिक्षण दिया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार सक्सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे गूगल बिजनेस, फेसबुक, व्हाट्सएप बिजनेस एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से स्व-रोजगार की संभावनाओं पर जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,

इस कार्यशाला में 50 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम संगठन एवं दुर्गा स्वयं सहायता समूह, अलाविर्दी की अध्यक्षा प्रेमा गिरी और अलाविर्दी ग्राम प्रधान चंद्रकला रौतेला ने विशेष सहभागिता निभाई।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहाँ महिलाओं ने सीखी गई विधाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles