टनकपुर: वन्य जीव सुरक्षा को लेकर शारदा वन रेंज अलर्ट मोड पर,टनकपुर के नन्धौर वन्य जीव अभ्यारण्य के से लगे वन क्षेत्र में काकण के शिकार के साथ एक शिकारी को पकड़ा, तीन अन्य शिकारी मौके से फरार होने में हुए कामयाब

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर (चम्पावत)– हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा वन रेंज टनकपुर टीम को वन्य जीव अपराध रोकथाम में सफलता मिली है। वन विभाग की टीम इन दिनों शिकारियों की गतिविधियों को रोकने व वन्य जीव रोकथाम को लेकर जहा एलर्ट मोड में है वही विभाग की इसी सतर्कता के चलते नन्धौर वन्य जीव अभ्यारण्य के अन्तर्गत पूर्वी दूलागाड कक्ष संख्या 12 में गश्त के दौरान एक शिकारी को हिरण की प्रजाति कांकड़ के शिकार के साथ गिरफ्तार किया है।

इस कार्यवाही के दौरान वन कर्मियों को देख तीन अन्य शिकारी मौका देखकर फरार हो गए। पकड़े गए शिकारी को वन विभाग ने कांकड़ के शिकार के साथ गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए भेज दिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है। इस आशय की जानकारी वन क्षेत्राधिकारी शारदा वन रेंज पूरन चंद्र जोशी द्वारा प्राप्त हुई।वन क्षेत्राधिकारी शारदा पूरन चंद्र जोशी ने बताया वन विभाग शारदा रेंज टनकपुर के उप वन क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह भण्डारी एवम वन आरक्षी विजयपाल ने गश्त के दौरान नन्धौर वन्य जीव अभ्यारण्य के अन्तर्गत पूर्वी दूलागाड कक्ष संख्या 12 में एक शिकारी अभियुक्त दीवान सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी चटिया फार्म, तहसील – खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर को एक नर काकड़ (चीतल) का शिकार करने के दौरान पकडा। लेकिन उसके तीन साथी अभियुक्त गुड्डू राणा पुत्र ओम राणा, निवासी- कुटरा, तहसील – खटीमा, जिला- ऊधम सिंह, पप्पु राणा पुत्र मान सिंह राणा, निवासी- कुटरा, तहसील – खटीमा, जिला- ऊधम सिंह नगर एवम दीवान सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी- चटियाफार्म, आलावृत्ती, तहसील खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर मौका देखकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

उन्होंने बताया मृत काकड़ वन्यजीव जीव संरक्षण अधिनियम 1972 यथा संशोधित के प्राविधानों के अनुसार अनुसूची- प्रथम में वर्णित है। गिरफ्तार अभियुक्त को भारतीय वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 (यथासंशोधित) की धारा – 9, 27, 39, 50, 51 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने की कार्यवाही जारी है।
टीम में उप वन क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह भण्डारी, वन आरक्षी विजयपाल, रजनीश आर्या, और वन आरक्षी अंकित राणा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles