सितारगंज: अपर जिला अधिकारी पंकज उपाध्याय ने तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण,अधिकारियों को तहसील आस पास अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बॉबी भट्ट, बेबाक उत्तराखंड,सितारगंज।

सितारगंज(उधम सिंह नगर)- अपर जिला अधिकारी उधम सिंह नगर पंकज उपाध्याय ने सितारगंज तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

अपर जिला अधिकारी उपाध्याय ने सितारगंज नगर क्षेत्र की सड़कों पर नालियों के सिलेब से 15 दिनों के भीतर अवैध कब्जे हटाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किए जाने की बात कही। इससे साथ ही तहसील के आसपास से भी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,

अपर जिला अधिकारी पंकज उपाध्याय तहसील कार्यालय पहुंचे उन्होंने एसडीएम रविंद्र कुमार जुवांठा, तहसीलदार पूजा शर्मा के साथ आंतरिक अभिलेखों, कोर्ट आदि निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस पर शत प्रतिशत फरियादियों की समस्याओं को अधिकारी प्राथमिकता से समाधान करें। इस दौरान उन्होंने नगरीय क्षेत्र की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नालियों के ऊपर सिलेब से 15 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अतिक्रमण हटाने से पहले उप जिलाधिकारी की मध्यस्थता में व्यापार मंडल के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद मुनादी के वीडियोग्राफी कर नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग पुलिस विभाग की संयुक्त टीम अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

अपर जिला अधिकारी पंकज उपाध्याय के निरीक्षण के दौरान एसडीएम रविंद्र कुमार जुवांठा, तहसीलदार पूजा शर्मा सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles