खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया टनकपुर निवासी 37th जूनियर राष्ट्रीय ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता सचिन सिंह बोहरा को सम्मानित,सीएम भी कर चुके है युवा खिलाड़ी सचिन की प्रतिभा का सम्मान

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून में ऐथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के तहत आयोजित 37th जूनियर राष्ट्रीय ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर 20 बॉयज वर्ग में टनकपुर निवासी सचिन सिंह बोहरा को वॉक रेस में सिल्वर मेडल विजेता बनने पर सम्मानित किया है।

Advertisement
Advertisement

सचिन सिंह बोहरा निवासी ग्राम बोरागोठ को इससे पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी भी उनकी उपलब्धि पर सम्मानित कर चुके है। सचिन सिंह बोहरा ने ऐथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के तहत आयोजित 37th जूनियर राष्ट्रीय ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर 20 बॉयज वर्ग जो गुवाहाटी में (असम) में 12 नवंबर को सम्पन्न हुई थी, उसमे राष्ट्रीय वॉक रेस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान में रहते हुए हैं सिल्वर मैडल प्राप्त कर टनकपुर क्षेत्र के साथ ही उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत 50 हेल्थ ए.टी.एम. को गढ़वाल मण्डल के चिन्हित चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु अनुबन्ध हस्ताक्षरित किया गया

सचिन वर्तमान में आर्मी स्पोर्ट्स कॉलेज पुणे में अध्ययनरत है। इससे पूर्व सचिन ने 9वी राष्ट्रीय ओपन वॉक रेस चैंम्पियनशिप रांची में अंडर 20 में गोल्ड मैडल प्राप्त किया, गुजरात में अंडर 20 राष्ट्रीय फैडरेशन कप वॉक रेस में भी कांस्य पदक प्राप्त किया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *