टनकपुर: भाजपा सदस्यता अभियान बैठक को लेकर टनकपुर पहुंचे सांसद अजय भट्ट,कार्यकर्ताओ में भरा जोश,सदस्यों को बताया पार्टी की रीढ़

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(उत्तराखंड)- पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जहां चलाया जा रहा है। वही सदस्यता अभियान को गति देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की वरिष्ठ भाजपा नेताओं के द्वारा बैठक भी ली जा रही है। इसी कड़ी में चंपावत विधानसभा के टनकपुर नगर पालिका सभागार में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि/वक्ता के रूप में नैनीताल-उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने शिरकत की।

सांसद भट्ट ने बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के सदस्यता अभियान के विषय में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वह विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन में सदस्यता अभियान को ऐतिहासिक बनाने हेतु अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से इस अभियान के तहत जोड़ने का काम करें। वहीं क्षेत्रीय मीडिया से रूबरू होते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा सदस्य भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है।उन्होंने आज टनकपुर पहुंच पार्टी कार्यकर्ताओं को सदस्यता को सफल बना पार्टी को मजबूत बनाने का आवाह्न किया है।बीजेपी आज विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में पहचान रखता है।आज बीजेपी ने पार्टी सदस्यों के मामले में चाइना के राजनीतिक दल को भी पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,

सांसद भट्ट ने कहा की पार्टी सदस्य नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री,पुष्कर धामी मुख्यमंत्री,चेयरमैन जिला पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य पर राजनीतिक प्रतिनिधि के रूप में पार्टी कार्यकर्ता देश को आगे ले जाने का काम कर रहा है। उन्हें विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी के इस वृहद सदस्यता अभियान में देश भर के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से संगठन के इस अभियान को सफल बना इस बार भी नए कीर्तिमान रचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू

इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज सिंह कठायत,प्रदेश मंत्री बीजेपी हेमा जोशी,जानकी गोस्वामी,हर्षवर्धन सिंह रावत,विपिन कुमार,रोहतास अग्रवाल,दीप चन्द्र पाठक,राम दत्त जोशी,कमलेश भट्ट,प्रकाश पांडे,हरीश हैसियत,मान बहादुर पाल,भीम रजवार,तुलसी कुंवर,रुचि धस्माना,किरण देवी,कलावती कापड़ी,पूरन मेहरा, गणेश महर सहित बीजेपी के वरिष्ट कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles