कांग्रेस ने सीएम की विधानसभा खटीमा से भरी परिवर्तन की हुंकार,परिवर्तन रैली के माध्यम से 2022 के रण से पहले आपसी एकता का भी दिया संदेश

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखण्ड)- आगामी 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा कांग्रेस व आप ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वही प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलन की भूमि खटीमा से परिवर्तन रैली का आगाज कर डाला है।प्रदेश कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ व कनिष्ठ नेताओ ने परिवर्तन रैली के बहाने खटीमा में कांग्रेस के 2022 से पहले सभी नेताओं में एका का संदेश प्रदेश की आवाम को दिया है।साथ ही प्रदेश सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सीएम की विधानसभा खटीमा पहुँच राज्य आंदोलन शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिवर्तन यात्रा की खटीमा से हुंकार भरी है।वही इस अवसर पर जहां दर्जनो युवाओ ने कांग्रेस की सदस्यता ली साथ कांग्रेस की सोशल मीडिया अध्यक्ष शिल्पी अरोरा द्वारा परिवर्तन सॉंग का ऑडियो रिलीज किया गया।

3 सितंबर को प्रदेश की अंतिम विधानसभा खटीमा से शुरू हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव कांग्रेस के दोनों सह प्रभारी के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी,तिलक राज बेहद,रंजीत सिंह रावत,जीत राम सहित कांग्रेस के विधायक मौजूद रहे । राज्य आंदोलन की भूमि खटीमा में शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवर्तन यात्रा की खटीमा से शुरुआत करते हुए अपने चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया है। इसके साथ साथ ही परिवर्तन यात्रा में कांग्रेस पार्टी के सारे दिग्गजों ने एक मंच पर आकर कांग्रेस मे गुटबाजी ना होने का भी संदेश प्रदेश की जनता को देने का काम किया है।

परिवर्तन यात्रा में उमड़े जनसैलाब से कांग्रेसी नेता दिखे उत्साहित

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत: गुमदेश क्षेत्र का प्रसिद्ध तीन दिवसीय चैतोला मेला हुआ शुरू,प्रथम दिन पारंपरिक पोशाक में जत्थौं में आए गांव के लोगों ने बारी-बारी से सिंहासन डोले को पहुंचाया मडगांव

2022 के चुनावी रण से पहले परिवर्तन यात्रा को खटीमा से शुरू करके प्रदेश कांग्रेस ने जहां परिवर्तन का संदेश जन जन तक पहुँचाने की शुरुवात कर दी है।वही खटीमा में परिवर्तन यात्रा के दौरान रामलीला मैदान में आयोजित जन सभा मे उमड़े जन समुदाय से खटीमा पहुँचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुश नजर आए।कांग्रेस की जनसभा में महिलाओं की अधिक भागीदार को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अपने सम्बोधन में अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण व उनके उत्थान हेतु चलाई गई योजनाओं को गिना डाला।साथ ही कांग्रेस सरकार आने पर महिलाओं को आगे बढ़ाने हेतु कांग्रेस द्वारा ओर बेहतरीन कार्य किये जाने का विश्चास दिलाया।साथ ही प्रदेश के युवाओ को रिक्त पदों पर शत प्रतिशत रोजगार देने की गारंटी दे हर वर्ष दस प्रतिशत पदों को क्रिएट करने की बात कही।इसके अलावा हरीश रावत ने महंगाई व भृष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड देने के कांग्रेस के संकल्प को आमजन को बता राज्य आंदोलन के शहीदो के उत्तराखण्ड का निर्माण करने की बात कही। इसके अलावा हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही प्रदेश की जनता को लोकायुक्त के साथ आधुनिक उत्तराखण्ड का निर्माण करेगी।कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान, किसानों को न्याय देने, अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने के लिए सदा तत्पर रही है। कांग्रेस का केवल सत्ता परिवर्तन हेतु परिवर्तन यात्रा निकालना उद्देश्य नही है।कांग्रेस चाहती है कि राज्य की जनता के जीवन मे बुनियादी परिवर्तन आये,राज्य की स्थिति में बुनियादी परिवर्तन आये,राज्य की अच्छाई को परिवर्तन आये इसके लिए कांग्रेस आगे बढ़ रही है।

पहली बार प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस बनने के बाद खटीमा पहुँचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वह आज शहीदों की पावन भूमि खटीमा से शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं साथ ही परिवर्तन यात्रा के माध्यम से बीजेपी सरकार को भी प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तित करने का कार्य करेगी।जबकि गणेश गोदियाल ने बीजेपी द्वारा उनकी विधानसभा से जन आशीर्वाद रैली निकालने पर पर कहा कि साढ़े चार सालों में जिस तरह के बीजेपी ने जन विरोधी कार्य किये है उसको देखते हुए बीजेपी को पश्चाताप रैली प्रदेश भर में निकालनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले में ऐसा भी गांव है जहां लोग रहते तो चम्पावत में ,वोट देते हैं अल्मोड़ा जिले में,आप भी जाने किस गांव के है वो मतदाता

खटीमा पहुँचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड आंदोलन के शहीदो को प्रणाम कर कांग्रेस प्रदेश भर में परिवर्तन यात्रा के माध्यम से बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।प्रदेश भर में युवा,किसान,आमजन सभी परेशान है।प्रदेश को भृष्टाचार मुक्त व सुशासन देने हेतु कांग्रेस आज खटीमा से परिवर्तन की हुंकार भर रही है।जो कि 2022 में एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता में लाने का काम करेगी।जबकि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बीजेपी सरकार में बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी,भ्रस्टाचार से आमजन को निजात दिलाने हेतु परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाने की बात कही।जबकि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि जनता वैसे ही भाजपा के द्वारा पूर्ण बहुमत के बावजूद तीन-तीन मुख्यमंत्री थोपने से परेशान है।भाजपा के जनविरोधी शासन का सूबे की जनता 2022 में कड़ा जवाब देने को तैयार है।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने संभाला स्टेरिंग,हरीश,प्रीतम,गोदियाल हुए ट्रेक्टर पर सवार

खटीमा में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा के बाद खटीमा नगर में निकली रैली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने ट्रैक्टर का स्टेरिंग पकड़ जहां सारथी बनने का काम किया वही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत के साथ नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ,व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी ट्रैक्टर पर सवार हो रैली में एक साथ चले।प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव जनता के समक्ष प्रदेश के शिर्ष नेताओ को एक साथ रैली में शामिल कर कांग्रेस की एकता का संदेश देते नजर आए।गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में हरीश रावत व प्रीतम के बयानों में एकरूपता ना होने पर पार्टी कई बार नेताओ में आपसी एकता के संदेश को देने में विफल रही है।लेकिन इस परिवर्तन यात्रा के बहाने कांग्रेस गुटबाजी व अलग-अलग गुटों को एक मंच पर ला 2022 की रण के लिए एकता का संदेश देती नजर आई।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत: गुमदेश क्षेत्र का प्रसिद्ध तीन दिवसीय चैतोला मेला हुआ शुरू,प्रथम दिन पारंपरिक पोशाक में जत्थौं में आए गांव के लोगों ने बारी-बारी से सिंहासन डोले को पहुंचाया मडगांव

परिवर्तन यात्रा में यह कांग्रेसी नेता गण रहे शामिल,

खटीमा से परिवर्तन यात्रा का आगाज करने वाली कांग्रेस की इस यात्रा में आयोजित कार्यक्रमो में पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महामंत्री कांग्रेस हरीश रावत,प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव,सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह,राजेश धर्माणी, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी,तिलक राज बेहड़, रंजीत रावत,प्रो जीत राम,प्रदेश कोषाध्यक्ष आरेंद्र शर्मा,विधायक गोविंद कुंजवाल,आदेश चौहान,हरीश धामी,प्रकाश जोशी, सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा,गणेश उपाध्याय,राज्यसभा सांसद,प्रदीप टम्टा, पूर्व सांसद महेंद्र पाल,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,हेमेश खर्कवाल,हरीश दुर्गापाल,सुमित्तर भुल्लर,सरिता आर्य,आनंद रावत,खजान पांडे,आदि कांग्रेस लीडर शामिल रहे।

जबकि खटीमा से ब्लॉक अध्यक्ष उमेश राठौर उर्फ बॉबी, नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर,पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा,नगर पालिका चेयरमैन सोनी राणा,जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रवीण बिष्ट,पिंटू, संतोष गौरव,प्रकाश तिवारी,साधु सिंह नामधारी,हरीश बोरा,दान सिंह राणा,रमेश रौतेला,अंकित सिंह,उमेद सिंह रौतेला, नासिर खान,राशिद अंसारी,रेखा सोनकर,मीरा सोनकर,कविता कापड़ी,कावेरी देवी,नरेंद्र आर्य,विनोद चंद,प्रकाश चंद,नवीन जोशी, राजू सोनकर,हिमांषु गाबा ,दया किशन कलौनी,राम पांडे,पूर्व जिलाध्यक्ष उधम सिंह नगर नारायण सिंह बिष्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ मुकेश पंत,हरीश पनेरू,महेश शर्मा,लवी चिलवाल, प्रीत ग्रोवर,दीपक बलुटिया सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय जनता मौजूद रही।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles