सीएम पुष्कर धामी ने लगाया पहला जनता दरबार,जन सनस्याओ के निस्तारण को अधिकारियों को किया निर्देशित

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखण्ड)- मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी सीएम बनने के बाद लगातार एक्शन में है।सीएम धामी जनहित के लगातार ताबड़तोड़ फैसले ले रहे है।वही अब आमजन की समस्याओं के निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में पहला जनता दरबार लगा जन समस्याओं को सुना।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  शराब तस्करी के अनोखे तरीके को चंपावत पुलिस व एसओजी टीम ने किया फेल, कार के दरवाजों बोनट आदि में छुपा कर लाई जा रही 212 बोतल चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब पुलिस ने को बरामद
जनता दरबार देहरादून में आये लोगो की समस्याएं सुनते सीएम उत्तराखण्ड

सीएम के जनता दरबार मे पहुँचे लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। दीर्घावधि के कार्यों में भी उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के साथ ही रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं उत्तराखंड के ग्रामीण विकास पर भी राज्य सरकार का विशेष फोकस है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *