मार्शल आर्ट्स एकेडमी बनबसा में प्रशिक्षण ले रहे खटीमा निवासी भावना कन्याल और कमलेश जोशी का मिक्स मार्शल आर्ट MMA की राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन,नेशनल चैंपियनशिप का मध्य प्रदेश में होगा आयोजन

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बनबसा(उत्तराखंड)- मार्शल आर्ट एकेडमी बनबसा के दो होनहार खिलाड़ियों का चयन मिक्स मार्शल आर्ट MMA राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु उत्तराखंड की टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी उत्तराखंड की टीम में सम्मिलित होकर नेशनल चैंपियनशिप खेलने मध्य प्रदेश जाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन निमित्त शहर में किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मशहूर रेसलर दी ग्रेट खली व बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी जैसे दिग्गज उपस्थित रहेंगे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एकेडमी के संचालक एवं प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजय रावत ने कमलेश , भावना व उसके अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों की लगन व उनके कठोर परिश्रम से ही यह विशेष उपलब्धि प्राप्त हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूड़की में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,भूमि पूजन कार्यक्रम में आला भाजपा नेताओं ने सीएम के साथ की शिरकत
कमलेश जोशी मार्शल आर्ट खिलाड़ी

कोच विजय रावत ने कहा कि बच्चे निरंतर कठोर परिश्रम करते थे, साथ ही वह अपनी शारीरिक दक्षता पर विशेष ध्यान देते थे। उसके निरंतर अभ्यास व मेहनत से ही उसे ये उपलब्धि प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र से विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आपदा राहत कोष में 02 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता चेक सीएम धामी को सौंपा
भावना कन्याल मार्शल आर्ट खिलाड़ी

इस अवसर पर अभिषेक गोयल , नरेश मुरारी , शिव नारायण साहू , प्रेम सिंह रावत , प्रकाश गोस्वामी , महेश मुरारी , भरत भंडारी , हेमा जोशी , देवेंद्र कापड़ी , आदि ने शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में भी इस प्रकार की प्रतिभा से मन गदगद होता है।सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर उन्हें देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बाहरी लोगों की भारी आवाजाही से बड़ा सामाजिक खतरा,एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष से मिलकर दिया ज्ञापन
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *