दुःखद खबर:उत्तराखंड की कैंट विधानसभा से वरिष्ठम बीजेपी विधायक हरबंस कपूर का हुआ स्वर्गवास,भाजपा परिवार में शोक की लहर

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले एक दुखद खबर सामने आई है। देहरादून कैंट विधानसभा से पिछले चार दशकों से विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता हरबंस कपूर का आकस्मिक निधन हो गया है।

Advertisement
Advertisement

हरबंस कपूर पिछले चार दशकों से देहरादून कैंट विधानसभा से चुनाव जीते हुए आ रहे थे। उत्तराखंड के साथ-साथ हरबंस कपूर उत्तर प्रदेश विधानसभा के भी चार बार सदस्य रहे। वहीं भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक थे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के एक साल कार्यक्रम पूरे होने पर एक साल नई मिसाल कार्यक्रम आयोजित,हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

विधायक हरबंस कपूर के आकस्मिक निधन से भाजपा में शोक की लहर है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने जहां शोक संवेदना व्यक्त की है। वही भाजपा नेताओं के साथ अन्य लोगों का भी उनके आवास पर पहुंचने का क्रम जारी है। फिलहाल वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर के निधन से भाजपा परिवार सदमे में है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *