उधम सिंह नगर: बाजपुर निवासी सेना के जवान की पश्चिम बंगाल में शहीद,जवान की शहादत की सूचना पर जवान के घर में मचा कोहराम


बाजपुर(उत्तराखंड)- पश्चिम बंगाल में 1811 मीडियम रेजिमेंट में तैनात बाजपुर के जवान प्रकाश सिंह की तबीयत खराब होने के चलते मौत हो गई। प्रकाश सिंह की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं परिजन सूचना मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए है।

आपको बता दें कि बाजपुर के ग्राम थापक नगला निवासी प्रकाश सिंह भारतीय सेना की 1811 मीडियम रेजिमेंट में तैनात था। जिसकी बीते 2 वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल में तैनाती की गई थी, वहीं शनिवार देर रात जवान प्रकाश सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते प्रकाश सिंह की मौत हो गई। प्रकाश सिंह की मौत की सूचना से परिजनों सहित क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

रविवार सुबह प्रकाश सिंह के परिजन पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए है। मौत की खबर से प्रकाश सिंह के घर में शोक की लहर बनी हुई है। इस दौरान मृतक जवान के भाई ने बताया की प्रकाश सिंह दीपावली पर घर आया था और छुट्टियां पूरी कर वापस गया था। उन्होंने बताया कि उसके भाई की एक मासूम बच्ची है। मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ जीवन प्रकाश सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
