उत्तराखण्ड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन टनकपुर के पुनः अध्यक्ष बने गौरव शर्मा,संरक्षक की जिम्मेदारी गंगा गिरी गोस्वामी को मिली

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें


टनकपुर(चम्पावत)- उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन की नई कार्यकारिणी का टनकपुर में गठन किया गया। इस नई कार्यकारिणी में एक बार फिर गौरव शर्मा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि इससे पहले व्यस्तता के चलते गौरव अध्यक्ष पद के दायित्व को छोड़ चुके थे।

Advertisement
Advertisement

लेकिन नए संगठन के गठन में उन पर पुनः विश्वास जताते हुए उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।जबकि मोहित को संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष, नमांशु को उपाध्यक्ष, शशांक त्रिपाठी को महामंत्री, शुभम कापड़ी को संगठन मंत्री, रजत कुमार को प्रचार मंत्री, सचिन आर्या को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन का संरक्षक गंगागिरी गोस्वामी को संगठन के सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से अक्रोशित नगर व ब्लॉक कांग्रेस खटीमा द्वारा खटीमा मुख्य चौक पर फूंका गया मोदी सरकार का पुतला,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन


उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन के संरक्षक गंगागिरी गोस्वामी ने कहा कि संगठन की नई कार्यकारिणी के विस्तार के बाद उत्तराखंड के समस्त मृतक आश्रितों की संघर्ष की लड़ाई में हर पल हर घड़ी उनका सहयोग सदा बना रहेगा। उत्तराखंड रोडवेज के सभी मृतक आश्रितों को उनका हक वह जीते जी दिलवा कर ही दम लेंगे। जबकि नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में यह तय हुआ कि उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनके समक्ष सभी रोडवेज मृतक आश्रितों की इस गंभीर समस्या को उनके समक्ष रखा जाएगा। उत्तराखंड के समस्त मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर उत्तराखंड परिवहन निगम में समायोजित करने की मांग मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से विशेष तौर उसने हाथ जोड़कर विनती की जाएगी।साथ ही उत्तराखण्ड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन अपना संघर्ष जारी रखेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *