नानकमत्ता विधानसभा के झनकट मंडल में प्रस्तावित प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को हुई व्यवस्था बैठक

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

झनकट(उधम सिंह नगर)- पूरे प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा जहां सभी मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होना है।वही प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर प्रदेश भर के मंडलों में तैयारी बैठकों का आयोजन होने लगा है।नानकमत्ता विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी झनकट मंडल के आगामी कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर झनकट में पार्टी कार्यालय में आज बैठक का आयोजन हुआ। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम के साथ किया गया। इस अवसर पर नानकमत्ता विधानसभा के पालक कमलेंद्र सेमवाल ने मंडल कार्यकर्ताओ को आगामी प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि: खटीमा की बेटी दिव्या पंत उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से हुई सम्मानित,पंतनगर विश्वविद्यालय में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की शोध छात्रा दिव्या ने खटीमा क्षेत्र को किया गौरवान्वित

पालक कमलेंद्र सेमवाल ने आगामी प्रशिक्षण वर्ग की योजना रचना व उसके उद्देश्य के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा की।साथ ही 31 व 1 नवम्बर को प्रस्तावित प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओ से आव्हान किया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत: मुख्य सचिव ने किया बस टर्मिनल, मायावती आश्रम, कोलीढेक झील और एबट माउण्ट का निरीक्षण,पर्यटन समृद्धि और विकास योजनाओं का जायजा , मुख्य सचिव ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

इस अवसर पर विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, जिला मंत्री भुवन जोशी,दिनेश मंगला, ललित बिष्ट, प्रकाश पांडे, मनोज राणा, सुरेंद्र देवी ,समुंद्री देवी, जितेंद्र वर्मा, रिंकू चीमा, हीरा सिंह सेठी, रोहित सक्सेना, शशांक वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी ने की व संचालन महामंत्री ललित बिष्ट द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को साधली, बडा़ेदरा, गुजरात में सरदार@150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत आयोजित सरदार गाथा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles