नानकमत्ता विधायक पर भाजपा कार्यकर्ता ने लगाया जान के खतरे का गम्भीर आरोप

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री व एसएसपी से लगाई बचाव की गुहार

नानकमत्ता(उधम सिंह नगर)- उधम सिंह नगर जिले की नानकमत्ता विधानसभा में शोषण मीडिया पर बीजेपी के झनकट मंडल के पूर्व अध्यक्ष धन सिंह सामंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस में वह बीजेपी के नानकमत्ता विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा और उनके कार्यकर्ताओं से अपनी जान को खतरा बताते हुए मुख्यमंत्रियों और एसएसपी से जानमाल की रक्षा की फरियाद कर रहे हैं।

नानकमत्ता विधायक पर जान के खतरे का आरोप लगाने वाले पूर्व मंडल अध्यक्ष बीजेपी धन सिंह सामंत

सोशल मीडिया में बीते दो दिनों से वीडियो वायरल हो रहे इस वीडियो में बीजेपी के झनकट मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष और भूतपूर्व सैनिक धन सिंह सामंत मुख्यमंत्री और एसएसपी से अपने और परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगा अपनी जान को नानकमत्ता विधायक और उनके साथ के लोगों से खतरा बता रहे हैं। हम आपको बता दे कि दो दिन पहले झनकट मंडल के पूर्व अध्यक्ष और भूतपूर्व सैनिक धन सिंह सामंत पर झनकट मंडल के वर्तमान महामंत्री रोशन सिंह ने नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा के सामने एक कार्यक्रम के दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर तलवार से जानलेवा हमला किया था। जिसमें धन सिंह सामंत बुरी तरह घायल हो गए थे और मौके पर मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं नानकमत्ता विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा द्वारा घायल धन सिंह सामंत को नागरिक चिकित्सालय खटीमा में ले जाकर इलाज के लिए भर्ती किया था। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण पर पीड़ित भाजपा नेता धन सिंह सामंत की तहरीर पर वर्तमान बीजेपी मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह व अन्य लोगों पर आईपीसी की धारा 323 , 325, 326, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें 👉  काला पुल शारदा नहर में डूब रही महिला के लिए एसएसबी जवान बने देवदूत,नहर में डूब रही महिला की बचाई जान,महिला को नदी से निकाल उसके परिजनों के किया सपुर्द
विधायक के समक्ष हमले में घायल बीजेपी नेता धन सिंह सामंत

वही पूर्व मंडल अध्यक्ष बीजेपी धन सिंह सामंत के वायरल वीडियो के आरोपो पर नानकमत्ता विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा का साफ कहना है कि उन पर लगाये जा रहे आरोप बेबुनियाद है।वह स्वंयम घटना स्थल से घायल धन सिंह सामंत को सरकारी अस्पताल इलाज हेतु लाये थे। उन पर लगाये जा रहे आरोप उन्हें राजनीतिक रूप से डेमेज करने का कुछ लोगो का प्रयास है।वह एक संस्कारवान राजनीतिक दल के विधायक है।इसलिए उनके खिलाफ गलत आरोपो को लगवाया जा रहा है।जबकि पूर्व बीजेपी मंडल अध्यक्ष तो उनके अभिभावक समान है।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles