खटीमा; भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ विनीता सक्सेना के नव दायित्व मिलने पर अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन,नव नियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने चुनावी वर्ष में पार्टी संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने की कही बात

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जहां विभिन्न जिलों में मोर्चा पदाधिकारी की सूची जारी की गई थी,वही खटीमा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ विनीता सक्सेना को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उधम सिंह नगर के रूप में मनोनित किया गया।

प्रदेश भाजपा आलाकमान द्वारा खटीमा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ विनीता सक्सेना को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोनित किए जाने के उपलक्ष्य में खटीमा नगर मंडल द्वारा लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह परिसर में अभिनंदन स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।मंगलवार को आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल महामंत्री विवेक रस्तोगी द्वारा किया गया।इस अवसर पर खटीमा नगर मंडल सहित खटीमा एवम नानकमत्ता विधानसभा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर नव नियुक्त बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ विनीता सक्सेना को फूल मालाओं एवम पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनको प्रदेश पार्टी संगठन द्वारा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के अहम जिम्मेदारी मिलने की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; भाजपा का शिष्टमंडल खटीमा के साम्प्रदायिक सौहार्द को ना बिगड़ने देने हेतु आया आगे,खटीमा में तुषार हत्याकांड में शहर की फिजा का ना बिगड़ने देने पर पुलिस एवम प्रशासन की सक्रियता की करी प्रशंसा,पुलिस अधिकारियों से मिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने एवं पीड़ित पक्ष के न्याय की करी मांग,खटीमा का माहौल खराब करने वाले के खिलाफ भी उठाई आवाज

बीजेपी महिला मोर्चा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ विनीता सक्सेना भाजपा की जहां एक सक्रिय कार्यक्रता है वही इससे पूर्व भी संगठन के अहम दायित्व का बखूबी सफलता पूर्वक निर्वाहन कर चुकी है।भाजपा महिला मोर्चा की निवर्तमान जिलाध्यक्ष विमला मुडेला ने डॉ विनीता सक्सेना को अहम दायित्व मिलने पर खुशी का इजहार कर उनके द्वारा महिला मोर्चा को मजबूती प्रदान कर 2027 विधानसभा चुनावों में पार्टी जीत का मार्ग करने का विश्वास जताया।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,हिमांशु बिष्ट,अमित पांडे,राजपाल सिंह,नंदन सिंह खड़ायत, गोपाल बोरा,रंदीप पोखरिया,जीवन सिंह धामी आदि भाजपा नेताओं ने विनीता सक्सेना को पार्टी संगठन द्वारा अहम जिम्मेदारी की बधाई दे आशा व्यक्त करी की उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई ऊंचाईयां जहां मिलेंगी वही मातृ शक्ति अधिक से अधिक भाजपा के साथ जुड़ भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; भाजपा का शिष्टमंडल खटीमा के साम्प्रदायिक सौहार्द को ना बिगड़ने देने हेतु आया आगे,खटीमा में तुषार हत्याकांड में शहर की फिजा का ना बिगड़ने देने पर पुलिस एवम प्रशासन की सक्रियता की करी प्रशंसा,पुलिस अधिकारियों से मिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने एवं पीड़ित पक्ष के न्याय की करी मांग,खटीमा का माहौल खराब करने वाले के खिलाफ भी उठाई आवाज

अभिनंदन स्वागत समारोह में अपने उद्बोधन में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा उधम सिंह नगर डॉ विनीता सक्सेना ने सबसे पहले पार्टी संगठन,सहित शीर्ष नेतृत्व प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का उन पर चुनावी वर्ष में विश्वास व्यक्त करने पर आभार जताया।वही उन्होंने कहा की जिस विश्वास के साथ पार्टी संगठन ने उन्हें जिले में महिला मोर्चा की अहम जिम्मेदारी दी है। वह बूथ लेवल तक सरकार की रीति नीति पहुंचा कर भाजपा को मजबूत करने में अपना शत प्रतिशत देने का काम करेंगी।इसके साथ ही महिला शक्ति को पार्टी की नीतियों के माध्यम से भाजपा परिवार में जोड़ संगठन मजबूती के साथ साथ वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत हेतु महिला शक्ति की अहम भूमिका प्रशस्त करने में अपनी पूर्ण ऊर्जा लगाने का काम करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; भाजपा का शिष्टमंडल खटीमा के साम्प्रदायिक सौहार्द को ना बिगड़ने देने हेतु आया आगे,खटीमा में तुषार हत्याकांड में शहर की फिजा का ना बिगड़ने देने पर पुलिस एवम प्रशासन की सक्रियता की करी प्रशंसा,पुलिस अधिकारियों से मिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने एवं पीड़ित पक्ष के न्याय की करी मांग,खटीमा का माहौल खराब करने वाले के खिलाफ भी उठाई आवाज

भाजपा के इस अभिनंदन समारोह में निवर्तमान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विमला मुडेला,पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,नगर अध्यक्ष भाजपा जीवन धामी,नगर मंडल महामंत्री विवेक रस्तोगी,चंपावत सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे,नंदन सिंह खड़ायत,गोपाल बोरा,किशन सिंह किन्ना,कामिल खान ,भुवन भट्ट,मोहनी पोखरिया,सतीश गोयल,गोविंद मेहता, विमला बिष्ट,अंजू देवी, धाना भंडारी,अनीता ज्याला, इंद्रा चंद,नीलू गुप्ता, जानकी गोस्वामी,माया जोशी,सोनी पोखरिया,तरुण ठाकुर,विश्वनाथ यादव,राहुल सक्सेना,शशांक बिष्ट, प्रमोद गडकोटी,शुभम पटवा,अर्पित कालौनी ,जय किशन भारती,मानस बत्रा, करण यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles