खटीमा विधानसभा के चकरपुर वन चेतना मैदान में खेल स्टेडियम के निर्माण हेतु 16 करोड़ 16 लाख रूपये की सीएम पुष्कर धामी ने दी प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति,

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखण्ड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में खटीमा विधानसभा के चकरपुर वन चेतना मैदान में खेल स्टेडियम के निर्माण हेतु 16 करोड़ 16 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।मुख्यमंत्री ने पूर्व में खटीमा विधानसभा के चकरपुर वन चेतना मैदान हेतु स्टेडियम निर्माण की घोषणा की थी।जिसके निर्माण हेतु अब वित्तीय स्वीकृति सीएम द्वारा प्रदान कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा हेतु प्रदान की कई अन्य विकास कार्यो के हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में विभिन्न कार्यो हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत बलूनीवाला फीडर के मरम्मत की योजना हेतु 19.44 लाख रूपये, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहर के हैड के सुदृढ़ीकरण की योजना हेतु 20.44 लाख रूपये, कोटड़ा सन्तोर नहर के हैड का सुरक्षात्मक कार्य हेतु 19.78 लाख रूपये, जामुनवाला नहर के जीर्णोद्धार हेतु 19.34 लाख रूपये, कण्डोली बिधौली नहर के कि.मी. 0.800 से 0.900 के मध्य एक्वाडक्ट के सुदृढ़ीकरण हेतु 19.93 लाख रूपये, ग्राम पंचायत डूंगा नहर के कुलावा नं. 02 के मरम्मत हेतु 17.47 लाख रूपये, ग्राम पंचायत भगवानपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहर की ग्राम राजावाला फीडर के जीर्णोद्धार हेतु 22.94 लाख रूपये, धूमनगर नहर के कुलावा नं. 09 के मरम्मत हेतु 24.90 लाख रूपये के साथ ही कोलागढ़ नहर के अन्तर्गत मोहनपुर स्मिथनगर आदि क्षेत्रों की निकासी योजना हेतु 19.85 लाख रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *