बनबसा/नेपाल – पड़ोसी देश नेपाल में GEN-Z आंदोलन के उपरांत बनबसा नेपाल बॉर्डर में फिलहाल छाया हुआ है सन्नाटा, बॉर्डर पर वाहनों का आवागमन बंद,केवल पैदल आवागमन की परमिशन, एसएसबी पुलिस भारत नेपाल सीमा पर अलर्ट मोड पर

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बनबसा/नेपाल – भारत के पड़ोसी देश नेपाल में चल रहे जेन-जी आंदोलन के बाद अब नेपाल शांति की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है।हालाकि बीते तीन दिनों से उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा से लगे महेंद्रनगर नेपाल के शहर महेंद्रनगर में जारी कर्फ्यू में नेपाली सेना ने सुबह शाम कुछ घंटे की नेपाली आवाम को रोज मर्रा के समान खरीदने की छूट दी।लेकिन कर्फ्यू का नेपाली सेना फिलहाल कड़ाई से पालन करा रही है।

उत्तराखंड से लगे नेपाल के महेंद्रनगर कंचनपुर में कर्फ्यू का असर बनबसा की भारत नेपाल बनबसा सीमा पर भी देखा जा रहा है।फिलहाल नेपाल के वर्तमान हालातो के बीच बनबसा बॉर्डर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।सामान्य दिनों में जहां भारत नेपाल के बीच उत्तराखंड का एक मात्र वैध आवागमन का बनबसा अंतराष्ट्रीय बॉर्डर भारत नेपाल व अन्य देशों के नागरिकों आवागमन से गुलजार रहता था।लेकिन नेपाल के चिंताजनक हालातों के बीच इस बॉर्डर में कोरोना काल के उपरांत एक बार फिर खामोशी छाई हुई है।बनबसा बॉर्डर पर फिलहाल वाहनों के आवागमन को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने बंद किया हुआ है। बीते तीन दिनों से बनबसा बॉर्डर पर भारत ओर नेपाल के नागरिकों को आवश्यक होने पर केवल पैदल आवागमन की परमिशन इस अंतराष्ट्रीय बॉर्डर पर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिले के बाराकोट इलाके केग्राम सभा चुयरानीधरगड़ा तोक में घर से शौच को गए व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर उतारा मौत के घाट,एक महीने में वन्य जीव हमले में दूसरी मौत की घटना आई सामने, क्षेत्र में दहशत का माहौल,

भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा का जिम्मा लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बनबसा बॉर्डर पर सुरक्षा के मद्देनजर पूरी तरह मुस्तैद बनी हुई है। वही पुलिस प्रशासन भी चंपावत व उधम सिंह नगर सीमाओं पर एलर्ट मोड़ में बना हुआ है।फिलहाल बनबसा के भारत नेपाल सीमाओं पर नेपाल के चिंताजनक हालातों के बीच खामोशी की चादर फैली हुई है।बात भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की करें तो पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल सुरक्षा के मद्देनजर बनबसा खटीमा से लगी नेपाल सीमाओं का निरीक्षण कर चुकी है।57 वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट मनोहर लाल लगातार भारत से लगी सीमा चौकियों का निरीक्षण कर वर्तमान सीमा स्थितियों पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त,चम्पावत तहसील क्षेत्र में व्यापक करते हुए प्रशासन ने JCB और चार डंपर किए सीज

वही नेपाल की वर्तमान स्थिति नेपाल के जेलों से छुड़ाए गए कैदियों सहित सीमांत सुरक्षा को लेकर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रीजन रिद्धिम अग्रवाल ने भारत नेपाल सीमाओं पर सुरक्षा एजेंसियों के पूर्ण रूप से अलर्ट रहने व लगातार सीमा क्षेत्र में पेट्रोलिंग किए जाने की बात कही है।आईजी कुमाऊं के अनुसार भारत नेपाल की खुली सीमाओं में अधिक जंगल क्षेत्र होने की वजह से वन विभाग के रेंजर सहित अन्य वन अधिकारियों से समन्वय कर सीमाओं पर वन विभाग को भी अलर्ट किया गया है।पड़ोसी देश नेपाल की इन परिस्थितियों में किसी भी देश विरोधी तत्व को नेपाल सीमाओं के रास्ते भारत में नहीं घुसने दिए जाने की बात कही है।फिलहाल नेपाल के पड़ोसी शहर महेंद्रनगर कंचनपुर में सेना ने शांति व्यवस्था कायम करने हेतु कर्फ्यू जारी रखा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, तमाम स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी से कराया रूबरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles