
खटीमा(उधम सिंह नगर) – सीमांत क्षेत्र के अग्रणी विद्यालय डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म खटीमा की छात्रा अंशिका धामी का चयन लगातार चौथे वर्ष खेल प्रतिभा को निखरने हेतु राज्य सरकार द्वारा हेतु दी जाने वाली स्कॉलरशिप हेतु हुआ है।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा वर्ष 2022 से उत्तराखंड के उभरते युवा खिलाड़ियों को अपने खेल कौशल को बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी योजना ” नामक एक योजना शुरू की।
विद्यालय की छात्रा अंशिका धामी वर्ष 2022 से 2024 तक लगातार माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना और वर्ष 2025 में खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में कराटे खेल से प्रतिभाग कर शारीरिक और खेल योग्यता परीक्षण के विभिन्न चरणों को उत्तीर्ण कर जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर चौथी बार स्कॉलरशिप अपने नाम की है।
अंशिका धामी ने पाँचवी कक्षा से विद्यालय में कराटे खेल का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। अंशिका अभी तक राज्य, नॉर्थ जोन, ऑल इंडिया इंटर जोन स्तर की कराटे प्रतियोगिताओं में कई बार पदक अर्जित कर चुकी है और नेशनल कराटे प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश को गौरवान्वित कर चुकी है।छात्रा ने सत्र 2022-23, 2023-24,2024-25 में उदीयमान स्कॉलरशिप व सत्र 2025-26 मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना स्कॉलरशिप प्राप्त की है। जिसके अंतर्गत छात्र को ₹34000 की धनराशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने छात्रा अंशिका व प्रशिक्षक विजय रावत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विद्यालय परिवार के लिए विशेष उपलब्धि है। वर्तमान में विद्यालय विद्यार्थियों के भीतर की प्रतिभाओं को निखारने हेतु कार्यरत है। उन्होंने राज्य सरकार का भी विशेष अभिवादन किया। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने हेतु किए जा रहे इस प्रयास की उन्होंने विशेष सराहना की।
इस उपलब्धि पर विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आइवन, हरीश भट्ट, सुरेश ओली, अशोक जोशी, सुरेंद्र रावत, मनीष ठाकुर, परविंदर खाती, भरत बिष्ट, गोविंद खाती, कमल इकराल, मनीष कुंवर,रमेश जोशी,ऊषा भट्ट, ऊषा चौसाली, हेमलता बोरा, शिल्पा सक्सेना, लिंसी त्यागी, दीपा डसीला, हेमा भट्ट, कल्पना चंद, मंजू चंद, अंजू चंद, चंदन बोरा, रजनीश राना, सचिन तिवारी ने चयनित छात्रा व अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।