टनकपुर: ईको ब्रिक्स, पौध रोपण, स्वच्छता अभियान के अलावा अब सामाजिक कार्यों मे भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति – दीपा देवी, अध्यक्ष

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर (चम्पावत)- माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति अब ईको ब्रिक्स, पौध रोपण, स्वच्छता अभियान के अलावा सामाजिक कार्यों मे भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगी, जिसकी समिति ने शुरुआत कर दी है, यह विचार अध्यक्ष दीपा देवी ने समिति द्वारा आयोजित बैठक मे व्यक्त किये।

माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता व महासचिव बीएल यादव के संचालन मे आयोजित बैठक मे सबसे पहले चम्पावत जिलें की वर्षगांठ तथा इंजीनियर्स डे पर जनपद व प्रदेश वासियो को शुभकामनायें दी गयी। इसके पश्चात समिति ने लगभग आधा दर्जन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किये। जिनमे विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने, वृहद स्तर पर पौधरोपण किये जाने, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मे पर्यावरण को लेकर जनजागरुकता अभियान चलाये जाने, सामाजिक कार्यों मे बढ़ चढ़ कर भाग लिए जाने के अलावा आवश्यकतानुसार रक्त दान किये जाने के प्रस्ताव पास किये गए।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा की सरजमी पर पहली बार मुस्लिम समाज में हुआ सामूहिक निकाह का भव्य आयोजन,तंजीम उलेमा ए अहले सुन्नत सामाजिक इस्लामिक संस्था ने गरीब बेसहारा 07 बेटियो का कराया निकाह, हजारों लोग के साथ उप नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी सहित शहर के प्रमुख लोगो ने सामूहिक निकाह आयोजन में की शिरकत।

महिला सशक्तिकरण और निर्धन मेधावी बच्चों की शिक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिए जाने पर गहन मंथन किया गया। अध्यक्ष दीपा देवी ने कहा आने वाले समय मे हमारी समिति नए कलेवर मे नजर आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा की सरजमी पर पहली बार मुस्लिम समाज में हुआ सामूहिक निकाह का भव्य आयोजन,तंजीम उलेमा ए अहले सुन्नत सामाजिक इस्लामिक संस्था ने गरीब बेसहारा 07 बेटियो का कराया निकाह, हजारों लोग के साथ उप नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी सहित शहर के प्रमुख लोगो ने सामूहिक निकाह आयोजन में की शिरकत।

इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी, महासचिव बीएल यादव के अलावा पुष्पलता, गीता आर्या, देवकली, महेश कुमार, अमित कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा की सरजमी पर पहली बार मुस्लिम समाज में हुआ सामूहिक निकाह का भव्य आयोजन,तंजीम उलेमा ए अहले सुन्नत सामाजिक इस्लामिक संस्था ने गरीब बेसहारा 07 बेटियो का कराया निकाह, हजारों लोग के साथ उप नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी सहित शहर के प्रमुख लोगो ने सामूहिक निकाह आयोजन में की शिरकत।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles