खटीमा: के आई टी एम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कवियों ने बरसाई साहित्य रसधार,नेपाल व भारत के कवियों का हुआ समागम

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखंड)- खटीमा के प्रतिष्ठित
केआई टी एम महाविद्यालय में होटल मैनेजमेंट और मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट  के द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कवि कुंभ तृतीय में देश विदेश के 30 साहित्यकारों ने शिरकत की, जिसमें पड़ोसी देश नेपाल से आठ कवियों ने प्रतिभाग़ किया। संस्थान के प्रबंध निदेशक कमल सिंह बिष्ट  तथा निदेशक हंसा बिष्ट ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का स्वागत अभिनंदन किया।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता नेपाल के वीर बहादुर चंद विश्राम ने की और मुख्य अतिथि डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट कुलसचिव शोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा थे। विशिष्ट अतिथि रमेश पंत मीतबंधु और आनंदी पंत नेपाल रहे। संचालन उत्तराखंड बाल कल्याण साहित्य संस्थान खटीमा  के अध्यक्ष डॉ महेन्द्र प्रताप पांडे नंद ने किया।इस अवसर पर समस्त कवियों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र के साथ शॉल ओढ़ाकर कुलसचिव डॉ देवेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रबंध निदेशक कमल सिंह बिष्ट तथा निदेशक हंसा बिष्ट के हाथों सम्मानित भी किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: SC/ST वर्ग के विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा व रोजगार देगा KITM – केआईटीएम ने सिवा सर्वोत्तम सोसाइटी के साथ सुजिया महोलिया में एक दिवसीय रोजगार मेला व करियर काउंसलिंग का किया सफल आयोजन

के आई टी एम काव्य कल्पज्ञ सम्मान 2025 से हिमांशु तिवारी, माया नवीन जोशी, डॉ नीलम पांडे नीलिमा, बसंती सामंत, त्रिलोचन जोशी टी सी गुरु को सम्मानित किया गया। वहीं के आई टी एम साहित्य सागर सम्मान 2025 से रावेंद्र कुमार रवि , राम रतन यादव रतन , विशन दत्त जोशी शैलज, के पी सिंह विकल, पुष्पा जोशी प्राकाम्य,शशांक मिश्र  भारती , ओम शंकर मिश्र, नवनीत चौधरी विदेह, पुष्प लता जोशी पुष्पांजलि, अनमोल रागिनी चुनमुन ,अनिल कुमार शुक्ला अनिल, सत्यपाल सिंह सजग को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना,अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश

हिंदी साहित्य सेतु सम्मान 2025 से मित्र देश नेपाल के हरीश प्रसाद जोशी, आनंदी पंत  अनम ,वीर बहादुर चंद  विश्राम, कविराज भट्ट,प्रेम प्रकाश कलोनी और रमेश पंत मीतबंधु को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्य सेवक संवाद के तहत किया गया ‘‘गाँव से ग्लोबल तक होम स्टे’’ संवाद,सीएम धामी ने होम स्टे संचालकों से किया संवाद

मुख्य अतिथि डॉ देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने साहित्य सृजन को बड़ा कार्य मानते हुए कहा कि चेतना और क्रांति लाने में साहित्य और साहित्यकार बड़ी जिम्मेदारी निभाते हैं इसलिए साहित्यकार स्तुत्य होते हैं।
इस अवसर पर केशव भट्ट, अखिल पांडे, किरन शर्मा, ललिता जोशी , गजेंद्र सिंह कन्याल, सुनील सिंह, सूरज भट्ट, मनीषा, इंदर नाथ गोस्वामी, अश्वनी कुशवाहा, कैलाश चंद्र पांडेय,श्याम वीर सिंह चातक, डॉ विवेक कुमार सक्सेना, पूजा सिंह, दिव्यांशु और राखी सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles