ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु खटीमा पुलिस ने निकाली नगर में जागरूकता रैली,भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु आमजन को किया जागरूक

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखंड)- उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर पूरे उत्तराखंड में भिक्षावृत्ति रोकथाम को हेतु उत्तराखंड पुलिस द्वारा जहां प्रत्येक जिले में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं इसी क्रम में उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत तहसील खटीमा में भी खटीमा कोतवाली पुलिस द्वारा बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु खटीमा नगर में जागरूकता रैली निकाली गई।

Advertisement
Advertisement

उधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के द्वारा खटीमा में भिक्षावृत्ति रोकथाम जागरूकता अभियान के प्रभारी बनाए गए बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज होशियार सिंह के नेतृत्व में खटीमा नगर में जन जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। जिसमें पुलिस स्थानीय जनता व एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर खटीमा नगर में भिक्षावृत्ति रोकथाम को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम,मुख्यमंत्री ने किया ‘‘एक साल नई मिसाल’’ विकास पुस्तिका का विमोचन किया

साथ ही स्थानीय जनता को जागरूक किया है की बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। इस अवसर पर रैली में भिक्षा नहीं शिक्षा का नारा बुलंद किया गया। भिक्षावृत्ति रोकथाम जागरूकता अभियान के प्रभारी बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज होशियार सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देश पर खटीमा में भी बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत खटीमा नगर में पुलिस द्वारा भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु जन जागरूकता रैली निकाली गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खेल रत्न व द्रोणाचार्य पुरस्कार किए वितरित,बैडमिन्टन खिलाड़ी लक्ष्य सेन व एथलेटिक्स खिलाड़ी चन्दन सिंह उत्तराखंड खेल रत्न से किया सम्मानित

खटीमा पुलिस इस अभियान के तहत खटीमा क्षेत्र के भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को जहां चिन्हित कर रही है। वही एक सितंबर से चिन्हित बच्चों के एडमिशन पुलिस द्वारा स्थानीय स्कूलों में निशुल्क कराए जाएंगे। साथ ही जिन बच्चों के मां पिता भी भिक्षावृत्ति करते हैं उन्हें रोजगार मुहैया कराने का पुलिस प्रयास करेगी। ताकि बच्चे भिक्षा नहीं शिक्षा को प्राप्त कर आधुनिक भारत के निर्माता बन सके।जन जागरूकता रैली में खटीमा कोतवाली के बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज होशियार सिंह पुलिस स्टाफ,स्थानीय एनजीओ कार्यकर्ता सामाजिक संगठन से जुड़े लोग व स्थानीय जनता शामिल रही।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के एक साल कार्यक्रम पूरे होने पर एक साल नई मिसाल कार्यक्रम आयोजित,हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *